प्रयागराज: सैलून में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या,परिजनों का आरोप - गवाही रोकने के लिए दी जा रही थीं धमकियां

Young Man Shot Dead Prayagraj : अल्लापुर में शाम करीब साढ़े छह बजे वारदात; तीन हमलावरों ने चलाईं गोलियां, सिर, पीठ और पेट में लगीं चार गोलियां
Young man shot dead while sitting at a salon in Prayagraj
प्रयागराज में सैलून पर बैठे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या(सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • युवक अपनी मौसी के घर शादी में जाने से पहले सेविंग कराने पहुंचा था

  • चार गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

  • उसे बार-बार गवाही देने से रोकने की कोशिश की जा रही थी

Murder By Shooting Prayagraj: प्रयागराज में अल्लापुर इलाके में शाम करीब साढ़े छह बजे एक सैलून पर बैठे 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी मौसी के घर शादी में जाने से पहले सेविंग कराने पहुंचा था। इसी दौरान तीन हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

चार गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या को एक अन्य मामले में उसकी गवाही से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मौसी के घर शादी में जाने की तैयारी में था अरविन्द

मृतक की पहचान अल्लापुर के पूरा दलेल निवासी अरविंद पासी (32) पुत्र किशुन लाल के रूप में हुई है। वह यूको बैंक के पास स्थित शेरू नाई की दुकान पर सेविंग कराने गया था। परिजनों के मुताबिक, अरविंद की मौसी के घर शादी थी और वह वहीं जाने की तैयारी में था।

दुकान पर बैठने के दौरान तीन लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उनमें से एक ने नाई के सिर पर तमंचा तान दिया, जबकि बाकी दो ने अरविंद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

परिजनों के अनुसार, अरविंद को चार गोलियां लगीं। एक गोली उसके सिर में, दूसरी पीठ में और दो अन्य पेट के पास लगीं। वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। परिवार का यह भी दावा है कि सैलून के बाहर हमलावरों के कुछ अन्य साथी मौजूद थे।

Young man shot dead while sitting at a salon in Prayagraj
प्रयागराज: विधान सभा चुनाव से पहले अतीक गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी, करीबियों की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के मामले में गवाह था अरविंद

परिजनों का कहना है कि अरविंद एक हत्या के मामले में गवाह था। उसे बार-बार गवाही देने से रोकने की कोशिश की जा रही थी और सुलह करने की धमकियां दी जा रही थीं। परिवार ने आशंका जताई है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

पुलिस पहुंची तो परिजनों से नोकझोंक

घटना की सूचना मिलने पर पहले परिजन और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मौके पर प्रयागराज पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई।  परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है।

Young man shot dead while sitting at a salon in Prayagraj
प्रयागराज में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 51 लोग हिरासत में; कार में बना रखा था बार