Hair Care Routine: त्योहार से 7 दिन पहले शुरू करें ये हेयर केयर रूटीन, बाल दिखेंगे सैलून जैसे शाइनी और बाउंसी

Festival Hair Care: त्योहार वाले दिन बालों को सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बनाना है, तो 7 दिन पहले से अपनी हेयर केयर रूटीन को इस तरह से रखें। जानें कब ऑयलिंग, हेयर वॉश और कंडीशनिंग करें।
Festival hair care 7day routine for shiny hair.
हेयर केयर फोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Hair Care Tips: त्योहार आते ही कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी की शॉपिंग तो सभी करते हैं, लेकिन अगर बाल रूखे और बेजान दिखेंगे तो पूरा लुक फीका पड़ लगेगा। खासकर लगातार स्टाइलिंग, हीट, हेयर स्प्रे और धूल-धुएं की वजह से बालों की चमक कम हो जाती है। अगर आप चाहती हैं कि त्योहार वाले दिन आपके बाल सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी दिखें, तो पहले से ही बालों पर ध्यान देना शुरू कर दें। इसके लिए किसी महंगे सैलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। बस इन 7 आसान स्टेप्स को अपने रूटीन में शामिल करें।

पहला दिन- बालों को समझें

सबसे पहले बालों को ध्यान से देखें। अगर आपके बालों के सिरों पर बहुत ज्यादा दोमुंहे या टूटे हुए बाल हैं, तो हल्की ट्रिमिंग कराएं। इससे बाल हेल्दी दिखएंगे। बालों पर बहुत ज्यादा प्रयोग करने के बजाय उन्हें आराम दें और अच्छी तरह कंघी करें।

दूसरा दिन- हल्की ऑयलिंग करें

बालों की लंबाई और सिरों पर हल्के हाथों से तेल लगाएं। अगर आपकी ऑयली स्कैल्प है, तो बहुत ज्यादा तेल लगाने की जरूरत नहीं है। तेल को कई घंटों तक रखने के बजाय अपनी जरूरत और बालों की स्थिति के अनुसार कुछ समय बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। बाल अधिक ड्राई हैं, तो तेल को रात भर के लिए भी बालों में छोड़ा जा सकता है। अगर आप किसी स्ट्रॉन्ग ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो 1 घंटे के भीतर ही हेयरवॉश कर लें।

तीसरा दिन- बालों को हीट से दें ब्रेक

त्योहार से पहले बालों को लगातार स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर से बचाएं। अगर स्टाइलिंग जरूरी हो तो हीट प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। इस दिन बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें और बहुत टाइट पोनीटेल या जूड़ा बनाने से भी बचें।

चौथा दिन: हेयर वॉश सही तरीके से करें

शैंपू सिर्फ स्कैल्प पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें और झाग को बालों की लंबाई पर बहने दें। इसके बाद कंडीशनर को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने से बचें, खासकर अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है।

पांचवां दिन- बालों को मॉइस्चर और सॉफ्टनेस दें

अगर आपके बाल बहुत रूखे या फ्रिजी हैं, तो अपने बालों के अनुसार अच्छा हेयर मास्क इस्तेमाल करें। किसी भी DIY नुस्खा या कोई नया प्रोडक्ट त्योहार से ठीक पहले पहली बार ट्राई न करें।

Festival hair care 7day routine for shiny hair.
Amla Reetha Shikakai Shampoo: दादी-नानी के जमाने का ये देसी शैंपू घर पर ऐसे बनाएं, बालों में आएगी नेचुरल शाइन

छठा दिन- बालों को ज्यादा छेड़ें नहीं

इस दिन बालों को बार-बार धोने, कंघी करने या स्टाइल करने से बचें। बाहर निकलते समय धूल और धूप से बचने के लिए बालों को स्कार्फ या स्टोल से कवर करें। सोने से पहले बालों को बहुत टाइट न बांधें।

सातवां दिन- त्योहार वाले दिन की तैयारी

अगर आपको किसी खास हेयरस्टाइल के लिए बाल धोने की जरूरत है, तो बहुत ज्यादा तेल, सीरम या हेयर प्रोडक्ट एक साथ लगाने से बचें। इससे बाल चिपचिपे दिख सकते हैं। आखिर में जरूरत के अनुसार थोड़ा-सा सीरम सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com