माघ मेले में आसमान से भी होगी पहरेदारी, देव दीपावली पर एंटी ड्रोन सिस्टम का ट्रायल

Prayagraj Magh Mela Security: प्रयागराज में माघ मेले में सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी। सुरक्षा के पारंपरिक इंतजामों के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
Prayagraj Magh Mela
सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हुए अध‍िकारी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • माघ मेले में एंटी ड्रोन सिस्टम लगाने की तैयारी

  • मेले से पहले देव दीपावली पर पुल‍िस कर रही ट्रायल

  • बिना अनुमति उड़ाए जाने वाले ड्रोन पर नजर रखी जा सकेगी

Prayagraj Dev Deepawali Anti Drone System: प्रयागराज में माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार मेले में सुरक्षा के पारंपरिक इंतजामों के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके लिए मेला क्षेत्र में एंटी ड्रोन सिस्टम लगाने की तैयारी है। इस तकनीक का पायलट परीक्षण देव दीपावली के अवसर पर किया जा रहा है। परीक्षण सफल रहने पर माघ मेले की सुरक्षा में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Prayagraj Magh Mela
साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को संगम नगरी में मिलेगा संरक्षण, नैनी में 11.91 करोड़ से तैयार हो रहा पार्क

पुलिस अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण

माघ मेले और देव दीपावली की तैयारियों को देखते हुए पुलिस उपायुक्त माघ मेला और पुलिस उपायुक्त नगर ने मेला क्षेत्र के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग का जायजा लिया।

अधिकारियों ने स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी जरूरी इंतजाम तय समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।

भीड़ बढ़ने पर आवागमन व्यवस्था पर रहेगा जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सबसे जरूरी है। स्नान के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अनधिकृत ड्रोन पर रखी जाएगी नजर

मेला क्षेत्र में एंटी ड्रोन सिस्टम का परीक्षण सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस तकनीक की मदद से प्रतिबंधित और बिना अनुमति उड़ाए जाने वाले ड्रोन पर नजर रखी जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर ऐसी गतिविधियों को नियंत्रित करने में भी यह सिस्टम मददगार होगा।

देव दीपावली पर होने वाले पायलट परीक्षण के दौरान इस तकनीक की कार्यक्षमता परखी जाएगी। इसका उद्देश्य माघ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी निगरानी को मजबूत करना है। परीक्षण सफल होने पर माघ मेले में इसका प्रभावी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Prayagraj Magh Mela
संगम की रेती पर गूंजेगा हर-हर गंगे: प्रयागराज में माघ मेले की सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस लाइन का भूमि पूजन