Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रयागराज में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा 16 पहियों वाला नंदी घोष रथ

Prayagraj Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के बीच निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने 16 पहियों वाले नंदी घोष रथ की रस्सी खींची व मनमोहक झांकियों ने भक्तिमय माहौल बना दिया।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 17, 2026 | 01:51 PM

रथयात्रा (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Jagannath Rath Yatra Prayagraj: आस्था, श्रद्धा और भक्ति के उल्लास के बीच गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। हाटकेश्वर मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा 20 फीट ऊंचे, 14 फीट चौड़े और 16 पहियों वाले भव्य ‘नंदी घोष’ रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले।

त्रिलोक मोहिनी ध्वज, नील चक्र और आकर्षक सजावट से सुशोभित रथ

जगन्नाथ पुरी धाम की तर्ज पर तैयार रथ त्रिलोक मोहिनी ध्वज, नील चक्र और आकर्षक सजावट से सुशोभित था। भगवान जगन्नाथ राजस्थान से मंगाई गई रत्नजड़ित पोशाक तथा स्वर्ण-रजत व मयूरपंख जड़ित मुकुट धारण किए हुए थे। रथ के शिखर पर प्रेम और भक्ति के प्रतीक दो तोते तथा आगे सत्य, धर्म, न्याय और कर्म के प्रतीक चार श्वेत अश्व आकर्षण का केंद्र रहे। लगभग 100 फीट लंबी नाग वासुकी नामक रस्सी से हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचा। महिलाओं और बच्चों में भी रथ खींचने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रयागेश्वरनाथ मंदिर स्थित जगन्नाथ धाम पहुंचकर संपन्न हुई यात्रा

रथयात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ की विधिवत आरती उतारी गई। आरती में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर गणेश केसरवानी, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, उदय प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ट्रस्ट पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

आगरा में नंदीघोष रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ: श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी, भक्ति में डूबा पूरा शहर

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौआ, गाय और कुत्ते को ही क्यों खिलाया जाता है भोजन? जानिए इसकी धार्मिक मान्यता

Puja Tips: पूजा करते समय बार-बार आती है जम्हाई? जानें यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है या ईश्वर की कृपा

Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा जानिए

यह भी पढ़ें- आगरा में नंदीघोष रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ: श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी, भक्ति में डूबा पूरा शहर

रथयात्रा हाटकेश्वर मंदिर से एस.सी. बसु रोड, हीवेट रोड, जॉनसेनगंज, घंटाघर, बताशा मंडी, बहादुरगंज, सत्तीचौरा, बलुआ घाट और कटघर होते हुए प्रयागेश्वरनाथ मंदिर स्थित जगन्नाथ धाम पहुंचकर संपन्न हुई।

सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

यात्रा में ढोल-ताशा, पाइप बैंड, डमरू व नगाड़ा दल, आकर्षक झांकियां और भक्ति संगीत ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। भगवान जगन्नाथ के राजदरबार, भगवान गणेश, वरुण देव, माता गूंडिचा, रानी लक्ष्मीबाई तथा अन्य महापुरुषों की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और प्रसाद की व्यवस्था की।

रथयात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसीपी कोतवाली रवि कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर कपिल कुमार चहल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली।

Grand lord jagannath rath yatra draws thousands of devotees in prayagraj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 01:48 PM

Topics:  

  • Prayagraj News
  • Rath Yatra
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.