डूब जाएगा जगन्नाथ मंदिर...तबाह हो जाएगा भारत? क्या है सबसे डरावनी भविष्यवाणी का सच, जानिए 10 अनसुलझे रहस्य- VIDEO

पुरी जगन्नाथ मंदिर डूब जाएगा? भगवान जगन्नाथ बीमार क्यों पड़ते हैं? मंदिर का ध्वज प्रतिदिन क्यों बदला जाता है? मंदिर की पताका उल्टी दिशा में क्यों फहरती है? जगन्नाथ यात्रा का रथ कैसे तैयार होता है? जानिए इस वीडियो में...

ओडिशा के पुरी स्थिति जगन्नाथ मंदिर की चमत्कारिक कहानियां, झंडा बदले जाने के वीडियो और फोटो आदि खूब देखे और सुने जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से एक भविष्यवाणी वायरल हो रही है। इस भविष्यवाणी में दावा किया जा रहा है कि ओडिशा में ऐसी प्रलय आएगी कि जगन्नाथ मंदिर समुद्र में डूब जाएगा। यह प्रलय सबकुछ नष्ट कर देगा। इस भविष्यवाणी में संत अच्युतानंद महाराज द्वारा की गई भविष्य मालिका की भविष्यवाणी का हवाला दिया जा रहा है। भविष्य मालिका नाम से ऑनलाइन उपलब्ध भविष्य मालिका पुराण को कई लोग फर्जी मानते हैं, क्योंकि 600 साल पहले हुए पंच सखाओं में से एक संत अच्युतानंद ने इस नाम से कोई पुराण नहीं लिखा है। उन्होंने कई मालिका ग्रंथ लिखे हैं जिनमें उन्होंने भगवान जगन्नाथ, जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा और देश-दुनिया के बारे में लिखा है। भविष्य मालिका में की गई भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। इसके अनुसार जगन्नाथ मंदिर समुद्र के पानी में डूब जाएगा और भारत में अराजकता फैल जाएगी। इसके अलावा भगवान जगन्नाथ बीमार क्यों पड़ते हैं? मंदिर का ध्वज प्रतिदिन क्यों बदला जाता है? मंदिर की पताका उल्टी दिशा में क्यों फहरती है? जगन्नाथ यात्रा का रथ कैसे तैयार होता है? जैसे जगन्नाथ मंदिर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्यों के बारे में आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com