-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Allahabad High Court Judge Recuses Hearing Upsssc Junior Assistant Recruitment
जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Allahabad High Court: हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा से जुड़े प्रश्नों के मामले में न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
High Court Hearing In UPSSSC Junior Assistant Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा से जुड़े विवादित प्रश्नों के मामले में सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने स्वयं को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है। इससे पहले भी कोडीनियुक्त कफ सिरप मामले की सुनवाई से अलग होने के बाद यह दूसरा महत्वपूर्ण मामला है, जिसमें न्यायमूर्ति ने स्वयं को अलग किया है। हालांकि, इस बार उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका कारण न्यायालय की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है।
न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने 31 जुलाई को आदेश पारित करते हुए कहा कि यह मामला ऐसी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसके सदस्य वह स्वयं न हों। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश से नामांकन प्राप्त होने पर मामले को 6 अगस्त को नई पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है।
तीन विवादित प्रश्नों को लेकर दाखिल हुई है याचिका
मामला उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के 3,284 पदों से जुड़ा है। अभ्यर्थी अविनाश कुमार समेत 179 अन्य उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आयोग की संशोधित उत्तर कुंजी को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि आयोग ने तीन प्रश्नों के उत्तर बिना पर्याप्त और प्रमाणिक आधार के बदल दिए, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परिणाम प्रभावित हुए।
सम्बंधित ख़बरें
अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, कहा- महिला कैदियों को खुली जेल से बाहर रखना अस्वीकार्य
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद; डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रयागराज में SRN अस्पताल का होगा बड़ा विस्तार, प्रशासन ने 19 अधिकारियों को आवास खाली करने का दिया नोटिस
यह भी पढ़ें- Agra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता संजय यादव ने अदालत को बताया कि आयोग ने 2 फरवरी को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसमें संबंधित प्रश्नों के उत्तर सही माने गए थे। बाद में संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर उन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर बदल दिए गए, जबकि प्रमाणिक पुस्तकों और उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार पहले दिए गए उत्तर ही सही थे।
31 जुलाई तक मांगा गया था आयोग से जवाब
इस मामले में हाईकोर्ट ने पहले आयोग को विवादित प्रश्नों पर 31 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। हालांकि, अब न्यायमूर्ति के स्वयं को अलग करने के बाद मामले की सुनवाई नई पीठ करेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों की निगाहें 6 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 जुलाई को न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने कोडीनियुक्त कफ सिरप मामले में एक पक्षकार द्वारा न्यायाधीश से संपर्क करने की कोशिश का संज्ञान लेते हुए स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया था। उस मामले में अदालत ने इसे न्यायिक व्यवस्था के लिए गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कड़ी टिप्पणी भी की थी। अब जूनियर असिस्टेंट भर्ती मामले में न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम के स्वयं को अलग करने से इस प्रकरण ने भी नया मोड़ ले लिया है।
Allahabad high court judge recuses hearing upsssc junior assistant recruitment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
Aug 04, 2026 | 11:42 AMBhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
Aug 04, 2026 | 11:38 AMसंसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
Aug 04, 2026 | 11:30 AMमहाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
Aug 04, 2026 | 11:30 AMगड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
Aug 04, 2026 | 11:30 AMScreen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Aug 04, 2026 | 11:29 AMसिर्फ फटकार ही नहीं अब भरना होगा हर्जाना, नवी मुंबई होटल लाइसेंस निलंबन मामले में FDA को हाईकोर्ट का झटका
Aug 04, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














