चायल की सियासत में छोड़ी अमिट छाप, बसपा के मजबूत जनाधार वाले नेता दयाराम पासी का निधन

Former MLA BSP Leader Dayaram Pasi Death: चायल विधानसभा क्षेत्र में दयाराम पासी की जीत के बाद बसपा का राजनीतिक प्रभाव और मजबूत हुआ। वर्ष 2007 और 2012 के चुनाव में बसपा ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
Former MLA Dayaram Pasi
पूर्व विधायक दयाराम पासी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 2002 और 2007 में लगातार दो बार विधानसभा पहुंचे

  • सपा के राधेश्याम भारती को हराकर पहली बार बने थे विधायक

  • राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा रहा दयाराम पासी का परिवार

Two-Time BSP MLA Dayaram Pasi Death: कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता दयाराम पासी का शुक्रवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय तक चायल क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे दयाराम पासी अपनी सादगी, सहज व्यवहार और आम लोगों के बीच मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

जीत दर्ज दिखाई थी अपनी राजनीतिक ताकत

दयाराम पासी ने वर्ष 2002 में पहली बार बसपा के टिकट पर चायल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम भारती को 13,016 मतों से पराजित किया था।

इस चुनाव में दयाराम पासी को 33,799 वोट मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 20,783 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की। इस बार उन्होंने सपा के रामचंद्र को 14,960 मतों के अंतर से हराया था।

बसपा के लगातार तीन चुनावों में रहा दबदबा

चायल विधानसभा क्षेत्र में दयाराम पासी की जीत के बाद बसपा का राजनीतिक प्रभाव और मजबूत हुआ। वर्ष 2007 में दूसरी बार जीत के बाद 2012 के चुनाव में भी बसपा ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

हालांकि, इस बार पार्टी ने दयाराम पासी के स्थान पर मोहम्मद आसिफ जाफरी को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने जीत हासिल कर बसपा की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस तरह दयाराम पासी ने चायल सीट पर बसपा के मजबूत राजनीतिक आधार को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Former MLA Dayaram Pasi
मां के निधन की खबर सुनकर भी टूटे नहीं योगी, जनसेवा में जुटे रहे, कुछ देर में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे सीएम

परिवार भी राजनीति में सक्रिय

दयाराम पासी के परिवार का भी क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा है। उनके इकलौते पुत्र एडवोकेट आशीष हैं। उनकी पुत्रवधू कविता पासी भरवारी नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। दयाराम पासी के निधन से परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव चमरूपुर में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Former MLA Dayaram Pasi
नंद गोपाल गुप्ता की मां विमला देवी का निधन, भावुक होकर बोले- ‘मां की छाया सर से दूर हो गई’