मां के निधन की खबर सुनकर भी टूटे नहीं योगी, जनसेवा में जुटे रहे, कुछ देर में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे सीएम

Yogi Adityanath to Visit Native Village Panchur: सीएम योगी अपनी मां सावित्री देवा के अंतिम दर्शन करने के लिए उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव जाएंगे। योगी कुछ देर में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।
CM Yogi Mother Passed Away
मां के साथ सीएम योगी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yogi Adityanath Prioritises Duty Amid Personal Loss: योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पंचूर में हुआ। यही वह स्थान है जहां योगी आदित्यनाथ का बचपन ​बीता था। मां के निधन के दौरान सीएम योगी अपना राजधर्म निभाते रहे। गोरखपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली। इसके बावजूद उन्होंने अपने निर्धारित सरकारी कार्यक्रमों और कर्तव्यों को जारी रखा।

शुक्रवार को हुए निधन के बाद सीएम योगी अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव जाएंगे। योगी कुछ देर में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी की माता के निधन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, गोरखपुर सांसद रवि किशन, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनेताओं ने शोख संवेदना व्यक्त की।

पिता की अंत्येष्टि में नहीं पहुंच पाए थे सीएम योगी

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को कोरोना काल के समय हुआ था। उस समय सीएम योगी कोरोना प्रोटोकॉल के चलते अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे। अब उनकी मां के निधन की खबर भी उस समय आई जब वो युवाओं के बीच पहुंचकर उनको प्रेरित कर रहे थे।

CM Yogi Mother Passed Away
CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संन्यास के बाद पहली मुलाकात में मां की ऐसी थी प्रतिक्रिया

साल 1993 में योगी आदित्यनाथ ने घर छोड़ने का फैसला किया था, उस समय उनके परिवार को लगा था कि वह नौकरी के लिए बाहर जा रहे हैं। बाद में वो नाथ संप्रदाय में दीक्षा लेकर संन्यासी बन गए।

इसके बाद जब वह पहली बार घर पहुंचे तो मां सावित्री देवी ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने बेटे को फल, चावल और रुपये भी दिए। हालांकि, अपने बेटे के संकल्प को देखते हुए मां ने अखिर में उन्हें आशीर्वाद दिया।

पंचूर में ही हुआ था सीएम योगी का जन्म

योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। सीएम योगी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी था। संन्यास लेने के बाद सीएम योगी ने सांसारिक जीवन और पारिवार के लोगों से दूरी बना ली थी।

CM Yogi Mother Passed Away
CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं