Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश

Prayagraj Enemy Property: गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों का नए सिरे से बाजार मूल्यांकन के बाद करीब 2,550 करोड़ रुपये मूल्य की इन संपत्तियों का संयुक्त टीम सर्वे करेगी।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 27, 2026 | 06:11 PM

गृह मंत्रालय (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Enemy Property Survey In Prayagraj: गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रयागराज जिले में चिन्हित शत्रु संपत्तियों का नए सिरे से वास्तविक बाजार मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के अधिकारियों की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। गृह मंत्रालय की ओर से शासन को पत्र भेजा जा चुका है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज में भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए लोगों की लगभग 120 संपत्तियों को शत्रु संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया था। बाद में छह और संपत्तियां इस सूची में शामिल की गईं, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 126 हो गई है। प्रशासन के अनुसार करीब एक दर्जन और संपत्तियों को भी जल्द शत्रु संपत्ति घोषित किया जा सकता है।

सदर तहसील क्षेत्र में है सबसे अधिक शत्रु संपत्तियां

सबसे अधिक शत्रु संपत्तियां सदर तहसील क्षेत्र में स्थित हैं। इसके अलावा सोरांव, फूलपुर, करछना और मेजा क्षेत्रों में भी कई संपत्तियां दर्ज हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार शहर क्षेत्र में 82 हेक्टेयर और ग्रामीण क्षेत्र में 36 हेक्टेयर भूमि शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज है। इन संपत्तियों का स्वामित्व गृह मंत्रालय के अधीन है, जबकि जिलाधिकारी इनके स्थानीय संरक्षक (कस्टोडियन) के रूप में कार्य करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यमुना तट पर बदलेगी प्रयागराज की तस्वीर; 150 करोड़ के भव्य रिवर फ्रंट परियोजना से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

समान कैडर में वेतन भेदभाव नहीं चलेगा; हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील, कहा- अलग वेतनमान देना असंवैधानिक

GIC Lecturer Result: UPPSC ने जारी किया चार विषयों का परिणाम, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 7,135 अभ्यर्थी

चंद्रशेखर आजाद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की आरोपी की अपील, जारी रहेगा ट्रायल

कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी तेज

प्रशासन के मुताबिक करेली, खुल्दाबाद, रोशनबाग, चौक, अटाला, रानीमंडी, बेनीगंज, बमरौली, सोरांव, फूलपुर, करछना और मऊआइमा समेत कई इलाकों में शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे, प्लॉटिंग और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। कई स्थानों पर इन जमीनों पर मकान, अपार्टमेंट, स्कूल, कॉलेज, मदरसे और विवाह भवन तक बना दिए गए हैं। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है।

यह भी पढ़ें- यमुना तट पर बदलेगी प्रयागराज की तस्वीर; 150 करोड़ के भव्य रिवर फ्रंट परियोजना से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि पहले शत्रु संपत्तियों की वर्तमान स्थिति का सर्वे कराया गया था। अब गृह मंत्रालय के निर्देश पर इनकी वास्तविक कीमत का सत्यापन कराया जाएगा। मूल्यांकन रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अनुमान के अनुसार प्रयागराज की शत्रु संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 2,550 करोड़ रुपये आंका गया है। नए मूल्यांकन से इनकी वर्तमान बाजार कीमत का सटीक आकलन हो सकेगा, जिससे अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई और इन संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन की प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Centre orders fresh valuation of enemy property prayagraj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 06:08 PM

Topics:  

  • Home Ministry
  • Illegal Properties
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.