यूपी बोर्ड की कॉपियों में बड़ा बदलाव,अब मुख्य कवर पर होगा QR कोड; चार रंगों में तैयार होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

UP Board Copies Color Changes : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के रंग अलग-अलग होंगे।बोर्ड ने कॉपियों की पहचान और सुरक्षा की दृष्टि से उनके रंग और मुख्य कवर में बदलाव की तैयारी की है।
Secondary Education Council Office, Prayagraj
माध्यमिक शिक्षा परिषद् कार्यालय , प्रयागराज (सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कॉपियों के रंग होंगे अलग-अलग

  • मुख्य कवर पर QR कोड अंकित होगा

  • 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी होगी

UP Secondary Education Council Office: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में इस बार परीक्षार्थियों को नए स्वरूप की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। बोर्ड ने कॉपियों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए उनके रंग और मुख्य कवर में बदलाव की तैयारी की है।

नई व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य कवर पर QR कोड अंकित होगा। इसे स्कैन करने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो दिखाई देगा। वहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के रंग भी अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

कॉपियों के रंग होंगे अलग-अलग

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के रंग भी अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार हाईस्कूल की A कॉपी गहरे नारंगी रंग की होगी, जबकि B कॉपी का रंग गहरा नीला रखा गया है। इसी तरह इंटरमीडिएट की A कॉपी बैंगनी और B कॉपी हरे रंग की होगी।

अलग-अलग रंगों के इस्तेमाल से परीक्षा केंद्रों पर कॉपियों की पहचान करने और उनके वितरण में आसानी होगी। A और B कॉपियों के लिए अलग रंग निर्धारित होने से उत्तर पुस्तिकाओं के प्रबंधन में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Secondary Education Council Office, Prayagraj
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड ने जारी की डेटशीट, यहां देखें परीक्षा की तारीखें

CCTV कैमरों की निगरानी में रखे जाएंगे बंडल

उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें ऐसे सुरक्षित कक्ष में रखा जाएगा, जहां 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी होगी। इसके अलावा कॉपियों के प्रत्येक बंडल का सीरियल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इससे बंडलों के रखरखाव और आवाजाही का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। सुरक्षा के इन इंतजामों का उद्देश्य परीक्षा सामग्री के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं। परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए परिषद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। नई उत्तर पुस्तिकाओं का स्वरूप और सुरक्षा संबंधी बदलाव इसी तैयारी का हिस्सा हैं।सुरक्षित कक्ष में रखे जाएंगे बंडल

Secondary Education Council Office, Prayagraj
UP Board 2027 Exam: यूपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सीमा, नई व्यवस्था लागू