प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
Prayagraj Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित विट्ठल होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस इलाके की इस दुर्घटना में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prayagraj Hotel Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइंस इलाके में स्थित बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक होटल के अंदर 12 लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
दि. 18May- 13.38 बजे सूचना प्राप्ति पर विठ्ठल होटल सुभाष चौराहा के पास सिविल लाइन में लगे आग को CFO प्रयागराज जी के निर्देशन में FSO सिविल लाइन के साथ फायरकर्मियों द्वारा आग बुझाया जा रहा है। pic.twitter.com/p8pm1HqQO9 — Prayagraj Fire & Emergency Services (@prayagrajfire) May 18, 2026
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक होटल के निचले हिस्से से आग भड़कनी शुरू हुई और देखते ही देखते होटल और आसपास के इमारतों में फैल गई। होटल के अंदर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई। होटल में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 18 मई LIVE: प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, 12 से अधिक लोग अंदर फंसे
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
आज की ताजा खबर 17 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 16 मई LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल विभाग को लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग की टीम होटल के ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल के अंदर करीब 12 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Fire broke out in a hotel in Civil Lines area of Prayagraj. Fire tenders are on the spot and efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/7tKHegXuQn — ANI (@ANI) May 18, 2026
पुलिस फिलहाल आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग क्यों और कैसे लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल के पास में लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने के बाद आग भड़की और धीरे-धीरे होटल तक पहुंच गई। प्रशासन फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रहा है। वहीं, शॉर्ट सर्किट की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें- UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) चंद्र मोहन शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव अभियान की निगरानी की। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की कई टीम मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।
