आज की ताजा खबर 4 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात का करेंगे दौरा; ठाणे में रेड अलर्ट जारी
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
04 Jul 2026 09:08 AM (IST)
04 Jul 2026 09:08 AM (IST)भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्रश्न-पत्रों के 9 लिफाफे चोरी
भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में परीक्षा के दिन यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) का ताला तोड़कर परीक्षा के प्रश्न-पत्रों वाले नौ लिफाफे चोरी कर लिए गए। सिक्योरिटी इंचार्ज डॉ. भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर, गांधीनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
04 Jul 2026 08:46 AM (IST)
04 Jul 2026 08:46 AM (IST)उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में आज UPTET की परीक्षा का आखिरी दिन
उत्तर प्रदेश में आज TET परीक्षा का आखिरी दिन है। प्रयागराज में UPTET परीक्षा के आखिरी दिन सभी केंद्रों पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखी गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने कड़ी सुरक्षा और परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the last day of the UPTET examination, a massive turnout of candidates was witnessed across centres, while police and administrative teams ensured strict security and the smooth conduct of the exam. pic.twitter.com/Gf34jE2bpW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
04 Jul 2026 07:53 AM (IST)
04 Jul 2026 07:53 AM (IST)FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने अंतिम-16 में बनाई जगह
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मियामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक 'अंतिम-32' के मुकाबले में पहली बार खेल रही केप वर्डे की टीम को कड़ी टक्कर के बाद हराकर 'अंतिम-16' में जगह बना ली है।
04 Jul 2026 07:49 AM (IST)
04 Jul 2026 07:49 AM (IST)गुजरात के गिर सोमनाथ में भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात के गिर सोमनाथ में समुद्र में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर वेरावल बंदरगाह पर 'खतरे का संकेत नंबर 3' लगाया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: A dangerous Signal No. 3 has been hoisted at Veraval Port as part of a precautionary measure due to the possibility of heavy rain and strong winds at sea. Fishermen have been warned not to venture into the sea. pic.twitter.com/iI3NjjRvRz
— ANI (@ANI) July 4, 2026
04 Jul 2026 07:04 AM (IST)
04 Jul 2026 07:04 AM (IST)महाराष्ट्र: ठाणे और पालघर में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद, जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है।
Vasai–Virar, Maharashtra: Normal life has been affected by continuous rainfall as heavy showers continue across the city. Following the India Meteorological Department (IMD) issuing a Red Alert for Palghar district, District Collector Indu Rani Jakhar has ordered the closure of… pic.twitter.com/VOQV6pr54L
— IANS (@ians_india) July 3, 2026
04 Jul 2026 07:02 AM (IST)
04 Jul 2026 07:02 AM (IST)अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का दूसरा जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों का दूसरा जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
#WATCH | Jammu and Kashmir | The second batch of devotees departs from Nunwan base camp in Pahalgam for their pilgrimage to the Holy cave of Shri Amarnath Ji pic.twitter.com/JeqkbbVKne
— ANI (@ANI) July 3, 2026
04 Jul 2026 06:56 AM (IST)
04 Jul 2026 06:56 AM (IST)भारत की ओर से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि
भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी।
Breaking News Today LIVE: भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां वे ऊर्जा, एविएशन, सेमीकंडक्टर, शहरी विकास और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। सरकार आज इथेनॉल उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों से सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर सफाई पेश करेगी। इथेनॉल ब्लंडिंग से वाहनों का माइलेज कम होने और वाहनों के विभिन्न पुर्जे खराब होने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी और लेटेस्ट खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…
