Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रयागराज में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

प्रयागराज में हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अधिकारियों को तुरंत सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 15, 2025 | 12:00 PM

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने 4 लोगों की मौत (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन  जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में सो रहे पति-पत्नी और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

घटना प्रयागराज के यमुना नगर इलाके की है। यहां बारा तहसील के सोनवर्षा हल्लाबोर गांव में विरेंद्र वनवासी पत्नी पार्वती, दो बेटियों राधा और करिश्मा के साथ कच्चे मकान में छप्पर डालकर रहते थे। यहां शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरी। इससे झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें जलकर परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया दुख

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को अनुमन्य सहायता राशि तत्काल वितरित की जाए, ताकि उन्हें तात्कालिक राहत मिल सके। इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने भी शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है और घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

#UPCM @myogiadityanath ने जनपद प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित… — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 15, 2025

पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली शनिवार रात 12 बजे गिरी। इसके छप्पर में आग लग गई। आग देखकर पड़ोसियों ने उसे बुझाने की तमाम कोशिश की, जब तक आग पर काबू पाया गया चारों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। उनके शव कंकाल में बदल चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अमेठी में भीषण हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप से टकराई एंबुलेंस, 5 लोगों की मौत, 1 घायल -VIDEO

घटना की सूचना मिलते ही बारा पुलिस, एसडीएम करछना, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार के रिश्तेदारों को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।

Prayagraj lightning strike kills four people of same family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 12:00 PM

Topics:  

  • Prayagraj
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanat

सम्बंधित ख़बरें

1

फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण आग, 70 दुकानें खाक; 3 करोड़ का नुकसान और 400 धमाकों से दहला इलाका

2

आस्था का महासागर, 26 लाख से ज्यादा दीपों से सजी राम की नगरी, दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

3

प्रयागराज: बाजार में काल बनकर दौड़ी जगुआर कार, आधा किलोमीटर तक मचाया तांडव, 1 की मौत

4

Uttar Pradesh: गाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबी 7 लड़कियां; 3 की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.