बैंक में मिले 17 करोड़ के जाली नोट, लाखों की असली नकदी गायब, मनी चेस्ट में हुआ खुलासा तो यूपी में मचा हड़कंप

Saharanpur Currency Chest: सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 बैंक मैनेजरों पर केस दर्ज। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
Saharanpur Currency Chest
सहारनपुर में करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट मिले(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PNB Fake Currency Notes: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां  पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित शाखा में करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में 7 करोड़ के नकली नोट मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 17 करोड़ पहुंच गया। 

जानकारी के मुताबिक, बैंक में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने के साथ ही बैंक से नगदी भी कम मिली। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पार्ट-टाइम हाउसकीपर पैसे निकालता नजर आएया। हाउसकीपर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

3 मैनेजरों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बैंक से इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने इसकी शिकायत की। उनकी शिकायत पर मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और हरियाणा के खेरा बाजार, जगाधरी स्थित करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। 

क्या होता है करेंसी चेस्ट? 

पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित शाखा में करेंसी चेस्ट में इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट बैंक में कैसे आए? करेंसी चेस्ट में बैंक की अलग-अलग शाखाओं से नगदी आती है। 

करेंसी चेस्ट बैंक की ही एक शाखा होती है, जहां दूसरे बैंकों से नए नोट, चलन में मौजूद नोट और बैंक में वापस आए नोट रखे जाते हैं। करेंसी चेस्ट वाले बैंक, जरूरत पड़ने पर आसपास की दूसरी बैंक शाखाओं को नकदी उपलब्ध कराते हैं। करेंसी चेस्ट को बैंकिंग सिस्टम का कैश गोदाम कहा जा सकता है। ऐसे में पुलिस अब इस पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है। 

Saharanpur Currency Chest
PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी

बैंक अधिकारियों के सामने बड़ी चुनौती

पुलिस के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह पता लगाना है कि क्या बैंक में 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट एक साथ जमा किए गए थे या फिर अलग-अलग समय पर इन नोटों को बैंक में जमा किया गया था। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com