-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pm Narendra Modi Inquired About Varanasi Gang Rape As Soon As Landed At Airport
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर उतरते ही अफसरों से पूछा, गैंगरेप मामले में अब तक क्या हुई कार्रवाई
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही अफसरों से गैंगरेप मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाएं।

पीएम मोदी वाराणसी दौरा
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी गैंगरेप की घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से सभी दोषियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो इसका पुख्ता इंतजाम और पुलिस प्रशासन की सतर्कता बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि बहू-बेटियां काशी में बिनाखौफ के कहीं भी घूम सकें, ऐसा माहौल होना चाहिए। ऐसा नहीं कि घर से निकलने में भी डरें। इस बारे में जो भी अभियान चलाना हो चलाएं लेकिन काशी का माहौल भयमुक्त होना चाहिए और ये बात मुझे नहीं बल्कि यहां की जनता को पता चलना चाहिए।
पीएम ने पूछा-गैंगरेप मामले में कहां तक पहुंची जांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के एसपी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से एयरपोर्ट पर ही पूछा कि हाल ही हुए गैंगरेप मामले में आपकी जांच कहां तक पहुंची है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्या किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी इस कूकृत्य में शामिल हैं उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। जो भी फोर्स लगानी हो लगाई लेकिन आरोपी को जल्द ही सजा दिलाइए।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बनारस में 23 लड़कों ने की थी घिनौनी वारदात
बनारस में 29 मार्च को 19 साल की लड़की के साथ 23 लड़कों ने बारी-बारी से 6 दिनों तक गैंगरेप किया था। इस घटना ने उत्तर प्रदेश में बवाल मचा दिया था। घटना पर सरकार को भी घेरने का प्रयास किया गया था।अब तक मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
जनसभा के लिए रवाना हुए
पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर अफसरों से बातचीत की इसके जनसभा स्थल के हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। जनता के पहुंचते ही पीएम मोदी का समर्थकों नारों से स्वागत किया। हर तर मोदी-मोदी का शोर ही सुनाई दे रहा था। पीएम मोदी ने भी मंच से हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद दिया और कहा कि काशी वालों को नमन है। काशी मेरी है और मैं काशी का हूं।
Pm narendra modi inquired about varanasi gang rape as soon as landed at airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













