-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pm Modis Entry In Up Elections On Monday Bjps Strong Attack On The Opposition
यूपी चुनाव में सोमवार को होगी पीएम मोदी की एंट्री, विपक्ष पर बीजेपी का जोरदार हमला
- Written By: दिपक.पांडे
यूपी में विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद पीएम मोदी की यह पहला चुनावी कार्यक्रम होगा। एक तरह से प्रचार में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री हो रही है।

Representative Pic
लखनऊ : पश्चिम यूपी (West UP) के चुनावी समर (Election Season) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपना मास्टर स्ट्रोक (Master Stroke) खेलने जा रही है। जाटों के रूठने, मनाने की खबरों और सपा व राष्ट्रिय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) की जुगलबंदी के बीच पार्टी सोमवार को अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक (Biggest Star Campaigner) प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को चुनाव प्रचार के मैदान में उतारने जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को पश्चिम यूपी के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिये होने वाले मोदी के इस संबोधन को पश्चिम यूपी के हर मतदाता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने बड़ी रणनीति तैयार की है। इस पूरे अभियान की अगुआई खुद गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। पार्टी के सभी छोटे, बड़े नेता, कार्यकर्ता और समर्थक लोगों से मोदी के संबोधन से जुड़ने और उन्हें सुनने की अपील कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री वर्चुअल रैली के दौरान विपक्ष पर अपने खास अंदाज में जबरदस्त हमला बोल सकते हैं। मोदी किसानों के हित में लिए गए फैसलों के साथ ही युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की उपलब्धियों को भी गिना सकते हैं। पिछली सरकारों में कैराना से पलायन और पश्चिम यूपी में दंगों का मामला भाजपा के चुनावी एजेंडे में पहले ही है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के लिए ऐतिहासिक है सेशेल्स दौरा, जानिए किन-किन समझौतों पर लगी है मुहर
नांदेड की इस शादी ने जीता PM मोदी का दिल, मन की बात में की खुलकर तारीफ
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
लखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
यूपी में विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद पीएम मोदी की यह पहला चुनावी कार्यक्रम होगा। एक तरह से प्रचार में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री हो रही है। सोमवार को वर्चुअल रैली के माध्यम से यूपी के पांच जिलों के लोगों को पीएम संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी लोगों के साथ साझा की है। मोदी ने रैली के लिए जनता से नमो ऐप के माध्यम से सुझाव भी मांगा है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि , ‘जन भागीदारी और जन विश्वास में ही लोकतंत्र की मजबूती निहित है। भाजपा के भीतर पीएम की वर्चुअल रैली को लेकर चल रही तैयारियों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और सहारनपुर जिलों की दो दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को शामिल किया जा सकता है। पश्चिम यूपी के बाकी के अन्य जिलों को पीएम दूसरे दौर में संबोधित कर सकते हैं।
Pm modis entry in up elections on monday bjps strong attack on the opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
Jun 29, 2026 | 11:19 AMगढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
Jun 29, 2026 | 11:13 AMCocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘कॉकटेल 2’ का जादू, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम
Jun 29, 2026 | 11:12 AMचंद्रपुर में 65 वर्षीय आरोपी ने आईस्क्रीम का लालच देकर किया 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म
Jun 29, 2026 | 11:11 AMधार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
Jun 29, 2026 | 10:56 AMWelcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
Jun 29, 2026 | 10:54 AMमध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें
Jun 29, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














