मोदी के रोड-शो से गूंजी काशी, मॉरीशस से और मजबूत होंगे रिश्ते, PM ने रामगुलाम का किया स्‍वागत

PM Modi इस समय वाराणसी में है जहां पर उन्होंने मॉरीशस के PM नवीनचंद्र का गर्मजोशी के साथ स्वागत बंधन किया। आते समय पीएम के रोड-शो पर पुष्पवर्षा कर काशी की जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।
pm-modi-varanasi-visit-roadshow-mauritius-pm-navin-ramgoolam-bilateral-meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मिले (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Varanasi Visit Roadshow: पीएम मोदी वारणसी पहुंच गए है जहां पर उन्होंने पुलिस लाइन से लेकर 3 किमी का लंबा रोड शो करते हुए वे होटल ताज तक पहुंचे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे दिखाई दिए। PM का आगमन एक उत्सव में बदल गया। काशी की सड़कों पर मिनी रोड-शो जैसा भरपूर माहौल देखने को मिला, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

पीएम मोदी का यह दौरा कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे यहां मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता से दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा,एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने स्वागत किया। जिसके बाद वे पुलिस लाइन पहुंचे। पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से हाथ मिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया, जो 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। यह दौरा वाराणसी के लिए भी एक गर्व का क्षण है।

सांस्कृतिक कूटनीति का केंद्र बनी काशी

भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता के लिए ऐतिहासिक शहर काशी का चयन दोनों देशों के गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाता है। ताज होटल में दोपहर 11:30 बजे से 2 बजे तक चली इस बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह बैठक दोनों देशों के बीच विशेष और अनूठे संबंधों को रेखांकित करती है। इस अहम वार्ता के बाद पीएम मोदी दोपहर 3 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए, जहां वे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

काशी के बाद अब अयोध्या की बारी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का भारत दौरा सिर्फ वाराणसी तक ही सीमित नहीं है। 12 सितंबर 2025 को वे भगवान राम की नगरी अयोध्या का दौरा करेंगे, जहां उनका भव्य रेड कारपेट स्वागत किया जाएगा। अयोध्या एयरपोर्ट पर उनका स्वागत फूल-माला, शंखध्वनि और अवध की प्राचीन संस्कृति की झलक के साथ पारंपरिक तरीके से किया जाएगा। यह किसी विदेशी मेहमान का अयोध्या में इस तरह का पहला भव्य स्वागत होगा, जो इस शहर के लिए एक ऐतिहासिक पल बनेगा। इस यात्रा से भारत और मॉरीशस के सांस्कृतिक रिश्ते और भी गहरे होंगे।

बता दें कि बुधवार देर रात यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस-सपा के 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। दरअसल, यूपी कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com