-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pallavi Patel Will Join Hands With Samajwadi Party Again
लोकसभा चुनाव में हुआ बुरा हाल, फिर से वापस लौटेंगी पल्लवी पटेल?
- Written By: अभिषेक सिंह
नरेन्द्र मोदी 3.0 सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है। लेकिन चुनावी नतीजों का विश्लेषण अब भी जारी है। एक ताजा विश्लेषण में उत्तर प्रदेश से जो कुछ सामने आया है, उससे पल्लवी पटेल को अपने फैसले पर अफसोस भी हो रहा होगा!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व पल्लवी पटेल (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आए हुए 6 दिन बीत चुके हैं। नरेन्द्र मोदी 3.0 सरकार का शपथ ग्रहण भी हो चुका है। लेकिन चुनावी नतीजों का विश्लेषण अब भी जारी है। एक ताजा विश्लेषण में उत्तर प्रदेश से जो कुछ निकलकर सामने आया है उससे पल्लवी पटेल को अपने फैसले पर अफसोस भी हो रहा होगा!
लोकसभा चुनाव 2024 अगर उत्तर प्रदेश को केन्द्र में रखकर नतीजों पर नज़र दौड़ाएं तो यहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी को इन चुनावों में अप्रत्याशित तौर पर फायदा हुआ है। नतीजों में सपा न केवल यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई बल्कि देश में भी उसने तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने का ख़िताब हासिल किया है। यह सब देखने के बाद अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल को अपने फैसले पर अफसोस ज़रूर हो रहा होगा।
11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
2024 लोकसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने एआएमआईएम और स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के साथ मिलकर पीडीएम बनाया। पल्लवी ने पार्टी की तरफ से एक दर्जन के आस-पास सीटों पर उम्मीदवार भी उतारे। प्रदेश के सियासी गलियारों में शोर मचा कि पल्लवी पटेल सपा को तगड़ा नुकसान पहुंचाने वाली हैं। लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो ये शोर सन्नाटे में बदल गया। क्योंकि 11 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
अपने घर में भी मिली हार
जिन सीटों पर अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशियों के जमानत जब्त हुई उनमें सीतापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, झांसी, बांदा, इलाहाबाद, वाराणसी के साथ साथ कौशांबी, फूलपुर और मिर्जापुर भी शामिल हैं। ये वही तीन सीटें हैं जिसको लेकर पल्लवी पटेल की सपा से बात नहीं बनी थी और उन्होंने चुनाव के ठीक पहले ख़ुद को विपक्षी गठबंधन से अलग कर लिया था। इन सभी 11 सीटों पर अपना दल (क) के उम्मीदवार 8 हज़ार वोट भी नहीं हासिल कर सके हैं।
आपको बता दें कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पल्लवी पटेल नें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू सीट से हराकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि तब पल्लवी पटेल सपा के साथ गठबंधन में थी और सपा के सिंबल पर ही चुनाव लड़ा था। ऐसे में चर्चा है कि पल्लवी एक बार फिर से पुराने ढर्रे पर लौट सकती हैं।
Pallavi patel will join hands with samajwadi party again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














