-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pakistani Citizen Seema Haider Files Mercy Petition With President Draupadi Murmu
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास की दया याचिका दायर
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नोएडा: बिना वीजा के मई में भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास दया याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि उसे अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में अपने साथी सचिन मीणा के साथ रहने की अनुमति दी जाए। उच्चतम न्यायालय के वकील ए पी सिंह द्वारा सीमा की ओर से दायर याचिका शुक्रवार को राष्ट्रपति सचिवालय को प्राप्त हुई।
याचिका में सीमा (30) ने कहा है कि वह ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन (22) से प्यार करती है और वह उसके साथ रहने के लिए भारत आई। पाकिस्तानी नागरिक का दावा है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मीणा से शादी कर ली है।
सीमा ने कहा है, ‘‘माननीय मैडम, याचिकाकर्ता को एक प्यारे पति के रूप में सचिन मीणा, पिता समान ससुर, मां के समान सास के साथ शांति, प्यार और खुशी मिली है जो याचिकाकर्ता को पहले कभी नहीं मिली थी। याचिकाकर्ता आपसे अनुरोध करती है कि आप उस पर विश्वास करें और एक ऐसी महिला के प्रति दया दिखाएं, जो उच्च शिक्षित नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘इसने तो मशीन को भी फेल कर दिया…’, सीमा हैदर के छठी बार मां बनने पर फिर बोलीं ‘लप्पू से सचिन’ वाली भाभी
सीमा हैदर फिर सुर्खियों में: छठी बार मां बनने का ऐलान, लोगों बोले- क्या क्रिकेट टीम बनाने की तैयारी
Seema Haider ITC Scam: 650 करोड़ के स्कैम में सचिन-सीमा का नाम कैसे? ITC घोटाले में चौंकाने वाला खुला
सीमा हैदर की बहन ने रोते हुए सरहद पार से भेजा खास मैसेज, कहा- भारत में रहना सेफ नहीं, हम अपनाने को तैयार
सीमा ने याचिका में कहा है, ‘‘यदि आप दया दिखाती हैं तो याचिकाकर्ता अपना शेष जीवन अपने पति, चार नाबालिग बच्चों और ससुराल के रिश्तेदारों के साथ बिताएगी। याचिकाकर्ता आभारी होगी कि आपने उसे मौका दिया और आप उसकी ताकत तथा समर्थन का स्रोत बन सकती हैं। याचिकाकर्ता अंततः भारत में सम्मान के साथ जीवन जीने में सक्षम होगी।” इस बीच, शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें सीमा बीमार दिख रही है और ‘‘ग्लूकोज ड्रिप” ले रही है। आमतौर पर निर्जलीकरण या निम्न रक्त शर्करा के स्तर से पीड़ित व्यक्तियों को ‘‘ग्लूकोज ड्रिप” दी जाती है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा का कहना है कि वह 2019-20 में ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय सचिन के संपर्क में आई और दोनों के बीच व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। सीमा 13 मई को नेपाल के रास्ते एक बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।
उसका कहना है कि वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले सचिन के साथ रहने आई थी। चार जुलाई को स्थानीय पुलिस ने सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और मीणा को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन दोनों को सात जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा के एक घर में रह रहे हैं।
यह याचिका ऐसे वक्त आई है जब नोएडा पुलिस भारत में उसके अवैध प्रवास के मामले की जांच कर रही है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने इस सप्ताह की शुरुआत में सीमा-सचिन से दो दिन तक पूछताछ की थी। सीमा ने कहा है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती और सचिन के साथ रहना चाहती है।
उसने यह भी दावा किया कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के अनुसार चार बच्चों की मां सीमा ‘‘प्यार” के कारण ही हिंदू व्यक्ति के साथ रहने के लिए भारत में घुसी, जिससे उसकी दोस्ती एक ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई थी।
Pakistani citizen seema haider files mercy petition with president draupadi murmu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














