Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी के 2 IAS अधिकारियों ने जीता अपने काम से दिल…पीएम मोदी ने किया सम्मानित, जानें कौन हैं अनुराग व भुवनेश

7वें सिविले सर्वेंट दिवस पर पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश कैडर के दो IAS अधिकारियों को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दोनों अधिकारी से यूपी के हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 22, 2025 | 11:45 AM

पीएम मोदी सिविल सर्वेंट प्रोग्राम में (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः राजधानी के विज्ञान भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार को 17वें सिविले सर्वेंट दिवस पर सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों को उनके नवाचार के लिए प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किया गया।

अनुराग श्रीवास्तव को भारत सरकार द्वारा इनोवेशन स्टेट की कैटेगरी में वर्ष-2023 के लिए सम्मानित किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव को यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर के इस्तेमाल के अभिनव प्रयोग के लिए दिया गया। इसी तरह 1995 बैच के आईएएस भुवनेश कुमार को यूआईडीएआई के सीईओ पद पर रहते हुए ई-केवाईसी और फेस आथेंटिकेशन व जीवन प्रणाण पत्र के संबंध में नई पहल करने के लिए सम्मानित किया गया है।

दोनों अधिकारी इस समय उत्तर प्रदेश में तैनात हैं। इतना ही दोनों उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। भुवनेश कुमार इस वक्त केंद्र में प्रतिनियुक्ति में हैं और यूपी में सचिव वित्त के अलावा सचिव एमएसएमई और प्राविधिक शिक्षा विभाग में सचिव पद पर रह चुके हैं। नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह को दिव्यांगों के लिए लाइब्रेरी बनाने और बहराइच डीएम मोनिका रानी को प्रशासनिक कार्यों के लिए प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कौन हैं अनुराग श्रीवास्तव

अनुराग श्रीवास्तव यूपी कैडर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 1991 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और उनका चयन भारतीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए किया गया। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन परियोजना में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। आईएएस अनुराग श्रीवास्तव यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की है। वह अपने 23 साल के प्रशासनिक करियर में वह रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या और कानपुर नगर जैसे 10 जिलों के जिला मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

भुवनेश कुमार कौन हैं?

भुवनेश कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुमार ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे। पिछले कई वर्षों से भुवनेश कुमार केंद्र और अपने कैडर राज्य दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

कुमार ने दिसंबर 1993 में सरकारी सेवा में प्रवेश किया। उनकी कुछ प्रमुख नियुक्तियों को उजागर करते हुए, कुमार को बाद में 1996 में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सहायक मजिस्ट्रेट और सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया।

इसलिए दिया जाता है यह पुरस्कार

यह पुरस्कार देश भर के उन चंद चुनिंदा आईएएस अफसरों को दिया जाता है, जो उत्कृष्ट कार्य करते हैं। इस पुरस्कार की शुरूआत भारत सरकार द्वारा असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए की गई है। इसमें तहत कम से कम पांच प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पुरस्कार के लिए चुना जाता है।

On civil servant day pm modi honored ias anurag srivastava and bhuvnesh kumar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 11:45 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Narendra Modi
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मोदी का चुराचांदपुर दौरा खोखला’ मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने पीएम पर साधा निशाना

2

कांगो में भीषण हादसा, बीच नदीं में नाव पलटने से 86 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकत्तर छात्र

3

‘भुजबल नाटक कर रहे हैं…हम ओबीसी के खिलाफ नहीं’, मराठा आरक्षण विवाद पर जारंगे का NCP पर हमला

4

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 26 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.