‘मोदी का चुराचांदपुर दौरा खोखला’ मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने पीएम पर साधा निशाना
Congress on Pm modi Manipur visit: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने पीएम मोदी के चुराचांदपुर दौरे को खोखला बताया है। उन्होंने उनका दौरा प्रतीकात्मक है।
- Written By: Saurabh Pal
पीएम मोदी, मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र
Manipur News: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जातीय हिंसा से प्रभावित इस राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा ‘‘केवल प्रतीकात्मक” है। इसका उद्देश्य ‘‘शांति लाना और न्याय सुनिश्चित करना” नहीं है। पीएम मोदी शनिवार को मणिपुर पहुंचेंगे, जहां दो साल पहले जातीय हिंसा भड़की थी। वह 8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।
मेघचंद्र ने एक वीडियो संदेश में दावा किया, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को महज प्रतीकात्मक और दिखावा मानता हूं। राहत शिविरों में रह रहे आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों सहित महीनों से पीड़ित लोगों को शांति, पुनर्वास और न्याय के लिए एक ठोस रूपरेखा की उम्मीद थी।”
‘पीएम मोदी का दौरा खोखला’
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी का दौरा खोखला है। वांगखेम के विधायक ने कहा बेहतर होता, अगर उन्होंने यह बता दिया होता कि यह यात्रा शांति और न्याय लाने से जुड़ी है। सभी हितधारकों के साथ बातचीत न होने से मैं बेहद निराश हूं। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा स्थिति का ठीक से समाधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमने यह भी सुना है कि चुराचांदपुर में हताश लोगों ने प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में लगाए गए बैनर और कार्डबोर्ड कट-आउट नष्ट कर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
विपक्ष की आलोचना के बाद पीएम मणिपुर आएः कांग्रेस
मेघचंद्र ने कहा कि शांति लाने या मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। इस दौरे का उद्देश्य शांति लाना और न्याय सुनिश्चित करना नहीं है। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब विपक्षी दल कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद राज्य का दौरा न करने को लेकर बार-बार उनकी आलोचना करते रहे हैं। इस संघर्ष में मई 2023 से अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, प्रशासन का नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद करने का आदेश
पीएम के स्वागत के लिए आगे आने की अपील
गौरतलब है कि पीएम शनिवार को चुराचांदपुर में कुकी समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद इंफाल में मैतई समुदाय के लोगों मुलाकात करने जाएंगे। मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत गोयल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से पीएम के स्वागत के लिए आगे आने की अपील की है।
