Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बधाई या सियासी हमला! अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने दे डाली ये अजीबोगरीब सलाह, याद दिलाया VVIP इतिहास

Om Prakash Rajbhar Wishes to Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने अजीबोगरीब सलाह दे डाली। यह बधाई अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 01, 2026 | 10:53 AM

अखिलेश यादव और ओपी राजभर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Om Prakash Rajbhar Post: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राज्य और देश भर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। इस बीच सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि, उनका बधाई देने का तरीका अब चर्चा का विषय बन गया है।

ओपी राजभर ने बधाई संदेश को ही ‘जन्मदिन का उपहार’ बताते हुए अखिलेश यादव को एसी-पीसी की राजनीति छोड़कर गांव, गरीब, किसानों और पिछड़ों के बीच जाने की नसीहत दी। ओपी राजभर ने कहा कि जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए मेड़ पर चलना और गांव-गांव घूमना पड़ता है।

ओपी राजभर ने एक्स पर किया पोस्ट

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं, आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है। हम भला क्या दे सकते हैं आपको। मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा।”

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री, जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाया करोड़ों का चढ़ावा, SBI पर घूमी शक की सुई!

जन्मदिन विशेष: फुटबॉल का जुनून, न चाहते हुए भी हुई राजनीति में एंट्री; दिलचस्प है टीपू से अखिलेश बनने की कहानी

BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO

अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं…आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री… — Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) July 1, 2026

बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां नापिए

उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए लिखा, “सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए, एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे, उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए। गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए, नए उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए।”

यह भी पढ़ें – जन्मदिन विशेष: फुटबॉल का जुनून, न चाहते हुए भी हुई राजनीति में एंट्री; दिलचस्प है टीपू से अखिलेश बनने की कहानी

ट्विटर पर वीडियो मत देखते रहिए

ओपी राजभर ने कहा, ”बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए, खेत में जाकर खुद किसानी समझिए। हां, ये हो सकता है कि शुरू-शुरू में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए। ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे, लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश बाबू, जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है। हमसे सीख लीजिए, 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमते हूं। बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Om prakash rajbhar wishes akhilesh yadav birthday taunt ac pc politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Om Prakash Rajbhar
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.