सावधान! घर से निकलने से पहले देख लें मौसम का हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
IMD Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के असर से झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।
- Written By: वंदना शर्मा
भारी वर्षी के चलते अस्त-व्यस्त होता जनजीवन (सोर्स सोशल मीडिया)
IMD Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 6 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 6 से 8 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 6 से 11 जुलाई के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जानें दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली में 6 और 7 जुलाई को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई है। आज सुबह के समय आकाश में बादलों की गरज और चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की बारिश और रात के समय फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ 7 जुलाई को भी सुबह से दोपहर तक आकाशीय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी बने रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर से उठीं तेज हवाओं ने बढ़ाई ठाणे की मुसीबत; रेड अलर्ट के बाद अब ऑरेंज अलर्ट, आज भी स्कूल-कॉलेज बंद
मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
पुणे में आफत के साथ आई राहत! मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेपटरी, खड़कवासला समेत चारों बांधों में बढ़ा जलस्तर
तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका; मुंबई में आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश
मौसम विभाग ने राजस्थान में किया बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में आने वाले दो से तीन दिनों तक मानसून की रफ्तार ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इतना ही नही बल्कि जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं पर 6 से 9 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों में भी 7 से 8 जुलाई के बीच बादलों के गर्जन के साथ हल्की बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना बताई है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
जानिए क्या झारखंड में होगी बारिश
मौसम विभाग ने रांची के मौसम को देखते हुए बताया कि 6 से 7 जुलाई तक झारखंड में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। लेकिन इस मौसम के चलते राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि कई इलाकों में बादल के गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की भी आशंका को लेकर बात की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए ही घर से बाहर निकलें, बिना किसी कारण के खुले में खड़े न रहे।
