Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उठ जाइए महाराज… दादरी की रैली के बाद अखिलेश यादव ने टेके घुटने? यूपी में ओपी राजभर के दावे से मचा बवाल

OP Rajbhar Slams Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा दावा कर हंगामा मचा दिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 06, 2026 | 10:49 AM

अखिलेश यादव और ओपी राजभर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

OP Rajbhar Post:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जंग शुरू हो चुकी है। इस बीच सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अखिलेश को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि दादरी की “फ्लॉप रैली” की बात कही। उन्होंने फ्लॉप रैली की बात कहते हुए कहा अखिलेश यादव अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख निराश और हताश हो गए हैं, इसलिए अब दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

उन्होंने यह भी कहा कि केवल यादव और मुस्लिम वोट या सोशल मीडिया के सहारे चुनाव नहीं जीते जा सकते। सुभासपा प्रमुख राजभर ने एक्स पर लिखा, गुड मॉर्निंग अखिलेश जी। उठिए, सुबह हो गई है। महाराज, और कितना सोएंगे? सुनिए, आज मैंने सपना देखा कि आप चुनाव तक इसी आराम वाली मुद्रा में रहेंगे। यानी, आप बस ऐसे ही सोते रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला! जानें पूरा एजेंडा

‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित

Explainer: यूपी में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई AIMIM, फिर किसके दम पर गेम चेंज करने के दावे कर रहे ओवैसी?

यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर हमला, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, अब देना होगा इतना ज्यादा बिल

गुड मॉर्निंग अखिलेश जी। उठ जाइए, सुबह हो चुकी है। कितना सोयेंगे महाराज। अच्छा सुनिए। आज मैंने सपने में देखा कि आप चुनाव तक आराम की मुद्रा में ही रहने वाले हैं। यानी ऐसे ही सोए रहेंगे। सपने से याद आया कि दादरी की फ्लॉप रैली के बाद आपको समझ आ गया कि आपकी ज़मीन अब खोखली हो चुकी… — Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) July 6, 2026

उन्होंने आगे कहा कि उस सपने ने मुझे याद दिलाया कि दादरी में हुई फ्लॉप रैली के बाद आपको एहसास हो गया कि आपकी जमीन अब खोखली हो चुकी है। इसीलिए आप कोई रैली नहीं कर रहे हैं। आपके अपने ‘खासमखास’ लोग कह रहे हैं कि उस रैली का हाल देखने के बाद, आप दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आप निराश और हताश हैं।

यह भी पढ़ें – अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला! जानें पूरा एजेंडा

यादव और मियां भाई को वोटों से काम नहीं चलेगा

उन्होंने अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा, उठिए, महाराज। आखिर हम आपके दोस्त हैं। हमारी दोस्ती की वजह से ही मुझे आपकी चिंता होती है। दोस्त, सिर्फ यादव और मियां भाई के वोटों से काम नहीं चलेगा। ट्विटर, AC-PC भी काम नहीं आएंगे। इसलिए उठिए और जागिए मुसाफिर, सुबह हो गई है।

आपको जानकारी दें, कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर लगातार सोशल मीडिया में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर बरस रहे है। वे लगातार अखिलेश यादव के वोट बैंक पर निशाना साधते तो कभी उनके उठाए जा रहे राजनीतिक मुद्दों पर सवाल खड़े कर रहे है और उनके लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं।

Op rajbhar attacks akhilesh yadav on dadri rally up politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 10:49 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Om Prakash Rajbhar
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.