Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मसीहा बनना है तो मुसलमान को बनाओ पार्टी अध्यक्ष’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar: पश्चिम बंगाल में मदरसों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने पर ओपी राजभर ने पूर्ण समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो 'वंदे मातरम' कहना ही होगा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 24, 2026 | 05:12 PM

ओम प्रकाश राजभर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Om Prakash Rajbhar Attack on Rahul Gandhi:  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी के बयान और अल्पसंख्यक वोटों पर फोकस करने की अपील पर राजभर ने तंज कसा। मीडिया से बातचीत में  राजभर ने कहा कि राहुल गांधी अगर मुसलमानों के मसीहा बनना चाहते हैं तो किसी मुसलमान के बेटे को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें, तब मैं उन्हें मानूंगा।

राजभर ने आगे सवाल किया कि जब केरल में उनकी सरकार बनी तो क्या उन्होंने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाया? अगर यूपी में उनके गठबंधन की सरकार बनती है तो क्या वह किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री घोषित करेंगे? या सिर्फ बोल रहे हैं?

राहुल गांधी पर राजभर ने साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा साधते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में सिख, ईसाई, पारसी और जैन भी शामिल हैं, लेकिन राहुल गांधी केवल मुसलमानों की बात क्यों कर रहे हैं? राजभर ने कहा कि अगर उन्हें मुसलमानों का वोट चाहिए तो पहले किसी मुसलमान को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान

‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश

बकरीद पर यूपी में नो रोड नमाज की सख्ती, ईदगाह फुल हुई तो मस्जिदों का विकल्प, अवशेषों पर भी रहेगी पैनी नजर

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें

हिंदू-मुसलमान की राजनीति का आरोप

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के राहुल गांधी पर देश में हिंसा फैलाने का आरोप लगाए जाने को राजभर ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नेताओं के बयान क्या दिखाते हैं। बहराइच में उन्होंने दंगा कराने की कोशिश की, संभल में भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। वे हिंदू-मुसलमान को लड़ाने की राजनीति करते हैं।

पश्चिम बंगाल में मदरसों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने पर ओपी राजभर ने पूर्ण समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना ही होगा। यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी। सिर्फ बंगाल ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश

‘250 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता’

ओपी राजभर ने दावा किया कि विभिन्न दलों से लोग उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी से 150, बहुजन समाज पार्टी से 98, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से भी लोग शामिल हुए हैं। रविवार को 250 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। समाज के हर तबके के लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

Om prakash rajbhar attack on congress leader rahul gandhi over muslim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 05:12 PM

Topics:  

  • Om Prakash Rajbhar
  • Rahul Gandhi
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.