आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Pati Patni Aur Woh Agra: आगरा में पति को प्रेमिका के साथ देखते ही पत्नी भड़क गई। जमकर मारपीट के बाद बच्चों संग यमुना में कूदकर जान देने के लिए निकल पड़ी।
- Written By: अमन मौर्या
Agra High Voltage Drama Video: ताजनगरी आगरा से पति-पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन की यात्रा में आमंत्रण पत्र वितरण के दौरान एक महिला ने अचानक अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़क गई। इसके बाद पत्नी और उस महिला में जमकर हाथापाई हुई। इस हंगामे के बाद व्यथित होकर पत्नी अपने बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदकर जान देने के लिए निकल पड़ी।
मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक राजा बाबू ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़कर महिला को बचाया और समझा-बुझाकर वापस लाया गया। पीड़ित पत्नी मंजू राठौड़ ने आरोप लगाया कि पिछले 9 साल से उसका पति उस महिला के साथ रह रहा है। इससे कारण उसका परिवार भी उजड़ चुका है। उसने बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों को अकेले पाल रही है। घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।