Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जौनपुर में छापेमारी करने पहुंचे पांच फर्जी आयकर अधिकारी, सर्राफा कारोबारियों ने तीन को दबोचा; दो फरार

Jaunpur Jewellery Shop News: जौनपुर में आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा कारोबारी की दुकान पर पहुंचे पांच संदिग्धों की पोल खुल गई। व्यापारियों ने तीन आरोपियों को दबोच लिया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:54 PM

जौनपुर में सर्राफा कारोबारी की दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी पकड़ा गया (सोर्स- नवभारतलाइव)

Follow Us
Follow Us:

Fake Income Tax Officers News: जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपालापुर बाजार में रविवार को आयकर विभाग का अधिकारी बनकर सर्राफा कारोबारी की दुकान पर पहुंचे पांच संदिग्धों की करतूत का पर्दाफाश हो गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीन संदिग्धों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गोपालापुर बाजार में सर्राफा व्यवसायी दिनेश बरनवाल की दुकान पर पांच लोग पहुंचे और खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया। आरोप है कि उन्होंने छापेमारी का हवाला देते हुए दुकान का शटर बंद करा दिया और अलमारी में रखे जेवरात व अन्य सामान की जांच के नाम पर उन्हें अपने कब्जे में लेने लगे। व्यवसायी का आरोप है कि संदिग्धों ने उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी अपने कब्जे में लेकर उन्हें और उनकी पत्नी को डराने-धमकाने की कोशिश की।

पहचान पत्र मांगते ही खुली पोल

संदिग्धों की गतिविधियों पर शक होने पर व्यवसायी के परिजनों ने उनसे पहचान पत्र और छापेमारी से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज दिखाने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि यदि कार्रवाई वास्तव में आयकर विभाग की है तो स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ही सामान ले जाया जाएगा। इतना सुनते ही परिजनों ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने संदिग्धों का पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार को SIT पुनर्गठन और वरिष्ठ IPS से जांच के निर्देश

आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल

UP में 16 नए इंडस्ट्रियल जोन की तैयारी, महाराष्ट्र-गुजरात के टाटा मॉडल से उद्योग और रोजगार को मिलेगी रफ्तार

पुलिस की कस्टडी में टूटे आरोपी, राम जन्मभूमि परिसर में ले जाते ही उगले कई राज, ये इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के पत्र के बाद सियासी घमासान, BJP ने किया पलटवार; बोली- राम की अचानक चिंता जताना राजनीतिक ड्रामा

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर के पुलिस थाना से मौके पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गोपालापुर बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा।

Fake income tax officers caught jewellery shop jaunpur uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:54 PM

Topics:  

  • Fake Case
  • Income tax raids
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.