

Noida Woman Suicide: नोएडा के सेक्टर-142 में स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में बीते शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला ने ऊंची इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सोसाइटी मे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए पता चला कि एक गुलशन इकेबाना सोसाइटी के टावर-ए से वर्षा गोयल का नाम की महिला ने ऊपर से कूद कर अपनी जान दे दी है।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान वर्षा गोयल पत्नी संजीव गोयल के रूप में हुई है। पुलिस मृतका के परिजनों के पहुंचने के बाद उनसे भी पूछताछ करेंगी,ताकि घटना के कारणों का पता सही से लगाया जा सके। कहीं महिला किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं थी।
बता दे, कि पुलिस अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर नही पहुंची है।पुलिस सभी तरह घटना के पहलुओं की गहनता से जांच करने मे लगी हुई है। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना से जुड़े सभी साक्ष्य इकट्ठे कर लिए गए है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का सही से पता चल सके। जांच के दौरान परिजनों, परिचितों और सोसाइटी के लोगों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
नोएडा के सेक्टर-142 थाने की पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामले को जांच के दायरे में रखते हुए सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्राथमिक जांच में अभी तक मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।