Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलाधाम सोसाइटी के पास गड्ढे में गिरा KV के उप-प्रधानाचार्य का बेटा, डॉक्टर ने घोषित किया मृत; जांच शुरू

Greater Noida Open Pit Accident: सोसायटी में खुले गड्ढे में गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत। लापरवाही पर प्राधिकरण ने ठेकेदार समेत 3 पर दर्ज कराई FIR और सेवाएं की समाप्त। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 26, 2026 | 11:12 AM

ग्रोटर नॉयडा की सोसायटी में खुले गड्ढे जिसमें गिरने से बच्चे की हुई मौत (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Greater Noida Kaladham Society Child Dies Falling Into Open Pit : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसाइटी के पास शनिवार देर शाम को खुले गड्ढे में गिरने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार मनोज जैन, सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइज़र आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। प्राधिकरण ने प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही को हादसे का कारण माना है।

खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरा मासूम

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सीवान यादव के छह वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसाइटी के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बोरिंग कार्य के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बच्चे को बाहर निकाला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढा कई दिन पहले ट्यूबवेल के लिए खोदा गया था लेकिन उसके चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

सम्बंधित ख़बरें

नोएडा में पांच महिलाएं कर रही थीं गांजे की तस्करी…UP पुलिस ने धर दबोचा, 6.1 किलो गांजा बरामद

ग्रेटर नोएडा: नाला खुदाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान, टला बड़ा हादसा

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ड्राइविंग सीख रही महिला की कार ने 5 बच्चों को मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर

प्राधिकरण ने ठेकेदार की लापरवाही मानी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी दी गई थी। बोरवेल को निर्धारित स्थान के बजाय बिना प्राधिकरण की जानकारी के दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित तीनों लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

पड़ोसियों ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

वहीं, मृतक बच्चे के पड़ोसी कालीचरण गुप्ता ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास कार्य शुरू तो किए जाते हैं लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले भी खुले गड्ढों की शिकायतें की गई थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Greater noida child death open pit fir against contractor authority action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 11:12 AM

Topics:  

  • Greater Noida News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.