Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खत्म हुआ इंतजार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान की आ गई डेट, जानें कब से कर सकेंगे यात्रा

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी की जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो जाएंगी, एयरपोर्ट की तरफ से आज इसका आधिकारिक ऐलान तर दिया गया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 01, 2026 | 04:28 PM

जेवर अंतरराष्ट्रीय एयपोर्ट पर सीएम योगी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Noida International Airport: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के लोगों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी की जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो जाएंगी, एयरपोर्ट की तरफ से आज इसका आधिकारिक ऐलान तर दिया गया है। इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइन की होगी, उसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी सेवाएं शुरू होंगी। फ्लाइट शेड्यूल, रूट और दूसरी सुविधाओं की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में से एक माना जा रहा है। इस एयरपोर्ट के बनने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बढ़ता दबाव भी कम होगा। इसके साथ ही इससे पश्चिमी यूपी और NCR क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और निवेश व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से खासतौर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधा मिलेगी।

ऐरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम को मिली मंजूरी

बता दें कि हाल ही में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने एयरपोर्ट के ऐरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) को मंजूरी देते हुए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर किया है। ये मंजूरी इस बात का प्रमाण है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रक्रियाएं सभी नियामकीय मानकों के अनुरूप हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है।

सम्बंधित ख़बरें

महोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप

UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर

महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी

उड़ानों के टेकऑफ का रास्ता साफ

एएसपी की मंजूरी मिलना किसी भी एयरपोर्ट के लिए जरूरी माना जाता है, क्योंकि इसके बिना कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन नहीं किया जा सकता है। इस मंजूरी के साथ ही अब नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों के टेकऑफ तथा लैंडिंग का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जूता पहन कर गए पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत ने किया कटाक्ष, आखिर सच क्या है?

क्या कहा एयरपोर्ट प्रबंधन ने?

एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा, अब अगला कदम एयरलाइंस कंपनियों तथा अन्य साझेदारों के साथ मिलकर कमर्शियल समचालन शुरू करने की तारीख तय करना है। इसके लिए सभी पक्षों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिससे संचालन की शुरुआत सुचारू तथा व्यवस्थित तरीके से किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सिस्टम, प्रक्रियाएं तथा स्टाफ को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Noida international airport first flight to take off on june 15

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 03:55 PM

Topics:  

  • Noida
  • Noida International Airport
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.