सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, BCAS में 122 पदों पर होगी भर्तियां, नए दफ्तर भी होने वाले हैं शुरु

BCAS Recruitment 2024
Published on
Updated on

नई दिल्ली: नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security, BCAS) 122 परिचालनगत पदों को भरेगा, जिनके लिए वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। बढ़ते हवाई यातायात (Air Traffic) के बीच यह कदम इस सुरक्षा एजेंसी की क्षमता को मजबूत बनायेगा। एजेंसी के महानिदेशक जुल्फिकार हसन (Zulfikar Hassan) ने सोमवार को कहा कि इन पदों के निर्माण से बीसीएएस को 17 नए कार्यालय बनाने में मदद मिलेगी, जिनमें ख्सा क्षेत्रीय और 13 उप-क्षेत्रीय कार्यालय शामिल हैं।

ये उप-क्षेत्रीय कार्यालय, पोर्ट ब्लेयर और अगत्ती सहित अन्य स्थानों पर होंगे। वित्त मंत्रालय ने पिछले महीने विमानन सुरक्षा एजेंसी में 122 परिचालन पदों को मंजूरी दी थी। बीसीएएस के 38वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हसन ने कहा कि विमानन क्षेत्र विकसित हो रहा है और लगभग 5.5 लाख यात्री लगभग सात लाख हैंड बैगेज और 8.5 लाख केबिन बैगेज लेकर चलते हैं।

जून 1985 में, कनिष्क त्रासदी हुई जिसमें मॉन्ट्रियल-लंदन-मुंबई मार्ग पर उड़ान भरने वाली एयर इंडिया 182 में अटलांटिक पर विस्फोट हो गया। हसन ने कहा, इस घटना के बाद सरकार ने बीसीएएस स्थापित करने का फैसला किया और इसे एक अप्रैल, 1987 को स्थापित किया गया।

(एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com