- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- No Saint Or Yogi Can Be A Slave Of Power Cm Yogis Statement Answered Many Questions
‘सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता कोई संत या योगी’ सीएम योगी के बयान ने दिए कई सारे सवालों के जवाब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाबा कीनाराम की 425वीं जयंती समारोह पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि संत और योगी कभी सत्ता के पीछे नहीं भागते, बल्कि आम लोग उनके पदचिन्हों पर चलकर देश और समाज के हित में काम करते हैं।
- Written By: शुभम पाठक

योगी आदित्यनाथ (सोर्स:-सोशल मीडिया)
वाराणसी: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त भूचाल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या के बीच की मतभेद देखने को मिला और कही ना कही वो मामला ठंडा भी होता हुआ महसूस हुआ, लेकिन आज बाबा कीनाराम की 425वीं जयंती समारोह के मौके पर चंदौली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देकर अटकलों के बाजार को और गर्म कर दिया है।
बाबा कीनाराम की जयंती पर सीएम योगी ने कहा कि संत और योगी सत्ता के गुलाम नहीं होते। वे हमेशा राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं। करीब 12 मिनट के अपने संक्षिप्त संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि संत और योगी कभी सत्ता के पीछे नहीं भागते, बल्कि आम लोग उनके पदचिन्हों पर चलकर देश और समाज के हित में काम करते हैं।
सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता है योगी
बाबा कीनाराम की जयंती कार्यक्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर खड़े हो रहे कई सारे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि संत और योगी कभी सत्ता के पीछे नहीं भागते, बल्कि आम लोग उनके पदचिन्हों पर चलकर देश और समाज के हित में काम करते हैं। महान संत बाबा कीनाराम का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, बाबा कीनाराम ने अपनी साधना से प्राप्त सिद्धि का उपयोग देश और लोगों के कल्याण के लिए किया।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
अब शिफ्ट में पढ़नी होगी नमाज, सीएम योगी ने जारी किया फरमान, शिया समुदाय बोला- ऐसा कोई प्रावधान नहीं
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार! बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले, कई घायल
ये भी पढ़ें:-राजनीतिक लड़ाई से अपहरण तक, ‘आप’ के आरोप पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने किया पलटवार
आदित्यनाथ ने आगे कांग्रेस और सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस देश की कीमत पर राजनीति करती हैं जबकि हम देश के लिए राजनीति को साधन मानते हैं। उनमें और हमारे में यही अंतर है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को याद करते उन्होंने कहा कि सिद्धांतविहीन राजनीति मौत का फंदा है।
सात साल के कार्यकाल का किया जिक्र
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात वर्ष के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पहले यूपी की पहचान का संकट था। आज के युवा सात वर्ष पहले और अब के यूपी में बदलाव देखते होंगे। यूपी में तब अराजकता थी। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारियों की हालत खराब थी। कोई निवेश नहीं करना चाहता था। सड़क से लेकर बिजली में भेदभाव होता था।
इसके साथ ही इन सात वर्षों में देश-प्रदेश ने एक नया उत्तर प्रदेश देखा है। यूपी सम्मान प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि याद करिए जब हम लोग 2017 में आए थे। तब यूपी जनसंख्या में पहले नंबर और अर्थव्यवस्था के मामले में देश में 7वें नंबर पर था। अब हम दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यूपी देश में नंबर वन अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा।
योगी ने किया आगाह
सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगाह किया कि आने वाले दिनों में हमारे सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। उनका मिलकर सामना करना होगा। जिन्होंने सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न किया, वे आज फिर से नकाब पहनकर गुनाह करने की मुद्रा में आ गए हैं। हम सभी एक राष्ट्रवादी मिशन के लिए काम कर रहे हैं। सत्ता हमारे लिए राष्ट्र निर्माण और लोक निर्माण का साधन है।
ये भी पढ़ें:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के नए ध्वज और प्रतीक का किया अनावरण, न्यायाधीशों को दी ये सलाह
भर्तियों पर बोले सीएम योगी
इसके साथ ही अंतिम में योगी ने दावा किया किया कि हमने साढ़े छह लाख नौजवानों को नौकरी दी है। अभी 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती परीक्षा संपन्न हुई है। अगले दो वर्षों में हम लोग यूपी पुलिस में एक लाख भर्ती करने जा रहे हैं। दो लाख सरकारी पद भरने जा रहे हैं। इसमें कोई भेदभाव नहीं होगा। हम जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम करेंगे।
No saint or yogi can be a slave of power cm yogis statement answered many questions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













