-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- President Draupadi Murmu Unveiled The New Flag And Emblem Of The Supreme Court Gave This Advice To The Judges
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के नए ध्वज और प्रतीक का किया अनावरण, न्यायाधीशों को दी ये सलाह
- Written By: शुभम पाठक
सुप्रीम कोर्ट के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अदालतों में लंबित मामले हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती हैं और इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के 75वें वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नए ध्वज का अनावरण (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज यानी रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सुप्रीम कोर्ट के लिए नए ध्वज और प्रतिक का अनावरण किया। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने अदालतों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए ‘स्थगन की संस्कृति’ को बदलने की आवश्यकता पर बल दिया।
सुप्रीम कोर्ट के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अदालतों में लंबित मामले हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती हैं और इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। न्याय की रक्षा करना देश के सभी न्यायाधीशों की जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें:-‘बीजेपी सरकार में मुसलमानों पर हमले बरकरार’ हरियाणा और महाराष्ट्र की घटनाओं पर राहुल गांधी का तंज
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
तारीख पर तारीख पर्था पर बोली मुर्मू
इसके साथ ही अदालत में तारीख पर तारीख प्रथा को लेकर द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अदालती माहौल में आम लोगों का तनाव स्तर बढ़ जाता है, जिसे उन्होंने ब्लैक कोर्ट सिंड्रोम नाम दिया। उन्होंने इस विषय पर अध्ययन का सुझाव भी दिया। उन्होंने महिला न्यायिक अधिकारियों की संख्या में वृद्धि पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 75वें वर्षगांठ के कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट का झंडा और लोगो भी जारी किया।
डीवाई चंद्रचूड़ की घोषणा
मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद थे। जहां उन्होंने बताया कि इस कार्ययोजना में मुकदमेबाजी से पहले विवाद समाधान जैसी रणनीतियां भी शामिल हैं, जो लंबित मामलों को कम करने में मददगार होंगी।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव से बीजेपी पर हमलावर हुआ विपक्ष, सीएम सैनी ने अपने अंदाज किया पलटवार
इसके साथ ही चंद्रचूड़ ने कार्यक्रम में लंबित मामलों को कम करने के लिए एक नई कार्ययोजना की घोषणा की। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत केस मैनेजमेंट के तीन चरणों में लंबित मामलों की संख्या को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।
President draupadi murmu unveiled the new flag and emblem of the supreme court gave this advice to the judges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMWelcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Jul 08, 2026 | 08:43 AMBroom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














