Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण

UP Handloom Exhibition:नाबार्ड 5 से 7 अगस्त तक मुंबई के बीकेसी स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय हथकरघा प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन करेगा। देश की 15 प्रमुख बुनाई परंपराओं के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 04, 2026 | 06:43 PM

नाबार्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mubarakpur Weaving-UP Handloom Exhibition: भारत की हथकरघा विरासत को सहेजने और पारंपरिक बुनकर समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) 5 से 7 अगस्त 2026 तक एक प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन कर रहा है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के मुबारकपुर की बुनाई परंपरा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

15 प्रमुख बुनाई परंपराओं के हथकरघा उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में आयोजित इस प्रदर्शनी में 15 प्रमुख बुनाई परंपराओं के हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें पैठणी (महाराष्ट्र), पोचमपल्ली इकत (तेलंगाना), कोटा डोरिया (राजस्थान), संबलपुरी (ओडिशा), भागलपुर सिल्क (बिहार), कांथा स्टिच (पश्चिम बंगाल), कच्छ शॉल (गुजरात), वेंकटगिरि (आंध्र प्रदेश), आरणी सिल्क (तमिलनाडु), बालरामापुरम (केरल), मुबारकपुर (उत्तर प्रदेश), अंबाला हथकरघा (हरियाणा), बाघ (मध्य प्रदेश), भगैया सिल्क (झारखंड) और उत्तरीय (कर्नाटक) शामिल हैं।

उत्पादकों से प्रामाणिक हथकरघा उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा

आगंतुकों को सीधे उत्पादकों से प्रामाणिक हथकरघा उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। कारीगरों, उत्पादक समूहों, संस्थागत खरीदारों और बाजार से जुड़े हितधारकों के बीच बातचीत को आसान बनाने, नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक बाजार संबंध स्थापित करने के लिए 6 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे एक ‘क्रेता-विक्रेता सम्मेलन’ का भी आयोजन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?

Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक

प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी

UP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना

यह भी पढें- Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, नाबार्ड अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रदर्शनियों, जागरूकता पहलों और बाजार प्रोत्साहन गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाता आ रहा है। बैंक ने पारंपरिक हथकरघा उत्पादों के भौगोलिक संकेत (जीआई) पंजीकरण, आजीविका विकास एवं कौशल संवर्धन कार्यक्रमों और ग्रामीण उद्यम उत्पादक संगठनों (आरईपीओ) के माध्यम से हथकरघा कारीगरों को एकजुट करने में भी सहयोग प्रदान किया है।

Nabard uttar pradesh weaving heritage national handloom exhibition mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 06:43 PM

Topics:  

  • Exhibitors
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.