रहस्य-चमत्कार या कुछ और? लड़की को सांप ने 41 बार डसा…हर बार बच गई जान, UP से आई सनसनीखेज दास्तान
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाली दास्तान सामने आई है। यहां एक बच्ची को अब तक 41 बार सांप काट चुका है, लेकिन हर बार वह मौत के मुंह से बाहर आ गई।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Viral News: यूपी में बाराबंकी जिले के एक गांव से ऐसी खबर आई है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। यहां एक बच्ची को अब तक 41 बार सांप काट चुका है, लेकिन हर बार वह मौत के मुंह से बाहर आ गई। इस घटना ने न सिर्फ गांव वालों को, बल्कि डॉक्टरों को भी झकझोर कर रख दिया है।
दावा किया जा रहा है कि सांप बार-बार परिवार की उसी बच्ची को अपना निशाना बनाता है, जबकि घर के बाकी लोग बिल्कुल सुरक्षित रहते हैं। यही वजह है कि गांव के लोग इसे किसी रहस्य या अलौकिक शक्ति से जोड़ रहे हैं। साथ ही यह ख़बर तेजी के साथ फैल रही है।
सांप ने 41वीं बार बनाया निशाना
बीती गुरुवार की शाम करीब 5 बजे जवाहरपुर निवासी बच्ची रहमतुल बानो को फिर से सांप ने काट लिया। परिवार उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। शुक्रवार शाम उसे भर्ती कराया गया जहां वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
वाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
भाई ने बताई हैरतअंगेज कहानी
इस वाकये के बाद पीड़िता के भाई आजाद का कहना है कि इससे पहले उसकी बहन को अलग-अलग मौकों पर 40 बार सांप काट चुका है। उनका दावा है कि हर बार इलाज मिलने के बाद रहमतुल बच गई। उनके मुताबिक, यह कोई काल्पनिक कहानी या किस्सा नहीं है, बल्कि वे खुद इस हकीकत का सामना कर रहे हैं।
‘किसी अनजान शक्ति का असर’
आजाद ने कहानी बयां करते हुए आगे बताया कि वे अपनी बहन को इलाज के लिए कई बार हालत इतनी बिगड़ी की लखनऊ के बड़े अस्पतालों में ले जाना पड़ा। इसके बावजूद, हर बार रहमतुल का बच जाना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। परिजन इसे किसी अनजान शक्ति का असर मान रहे हैं।
रहस्य, चमत्कार या कुछ और?
देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि एक ही व्यक्ति को बार-बार सांप का काटना चिकित्सा विज्ञान की नज़र में बेहद दुर्लभ स्थिति है। हालांकि, अस्पताल अधीक्षक का मानना है कि हर बार जब परिजन सांप के काटने की बात करते हैं, तो संदेह ही होता है। उन्होंने कहा कि एक ही लड़की को 41 बार काटने की बात अपने आप में हैरान करने वाली और सवाल खड़े करने वाली है।
यह भी पढ़ें: बाइक चोरी की फरियाद लेकर थाने पहुंचा युवक…दरोगा जी ने जड़ दिया कंटाप, VIDEO वायरल होते ही एक्शन
वहीं, दूसरी तरफ गांव के लोग इस घटना को रहस्य से जोड़ रहे हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं हो सकती। वहीं, कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ को लगता है कि इसके पीछे कोई अदृश्य कारण छिपा है। गांव की गलियों में बस यही चर्चा है कि सांप बार-बार रहमतुल को क्यों काटता है।
पूरे इलाके में फैली सनसनी!
लोगों का मानना है कि अगर यह महज संयोग था, तो इतने लंबे समय तक एक ही बच्ची को लगातार क्यों डसा गया। फिलहाल, रहमतुल डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत सामान्य है। लेकिन उसकी ज़िंदगी से जुड़े इस रहस्य ने पूरे इलाक में सनसनी फैला दी है। लोग उसके इस अनुभव को एक अनोखी कहानी के तौर पर देख रहे हैं।
