गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?
PM Modi Today Statement : पीएम मोदी ने आज इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा का दिवालियापन है।
- Written By: रंजन कुमार
पीएम मोदी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी।
PM Modi Statement On Opposition : मेरठ की ऐतिहासिक धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक ऐसा राजनीतिक दांव चला, जिसने सबको चौंका दिया। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बीच पीएम मोदी ने सार्वजनिक मंच से अपनी धुर विरोधी पार्टियों-टीएमसी, डीएमके, सपा और बसपा का आभार व्यक्त किया। मगर, यह आभार किसी गठबंधन के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए था।
पीएम मोदी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत मंडपम में किए गए विरोध प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन साफ दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अब विचारधारा के स्तर पर पूरी तरह दिवालिया और दरिद्र हो चुकी है। दरअसल, यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर समिट के दौरान शर्ट उतारकर विरोध जताया था, जिसे पीएम ने विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि धूमिल करने वाला कृत्य करार दिया।
विपक्ष की हिम्मत को मोदी का सलाम
हैरानी की बात तब हुई जब मोदी ने विपक्षी खेमे में सेंध लगाते हुए कांग्रेस के ही साथियों की तारीफ कर दी। उन्होंने कहा कि मुझे संतोष है कि दिल्ली की उस शर्मनाक घटना पर कांग्रेस के साथी दलों ने उसकी आलोचना करने की हिम्मत दिखाई। मैं टीएमसी, डीएमके, सपा और मायावती जी की पार्टी का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इसे देश का अपमान माना। बता दें, ममता बनर्जी और स्टालिन की पार्टियों ने इस विरोध प्रदर्शन को गलत और देश की छवि बिगाड़ने वाला बताया था।
सम्बंधित ख़बरें
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
शादी का उदाहरण और देश का अपमान
मेरठ की जनसभा में पीएम मोदी ने बेहद भावुक और घरेलू उदाहरण देते हुए लोगों से कनेक्ट किया। उन्होंने कहा कि गांव में जब किसी के घर शादी होती है तो पूरा गांव मदद करता है ताकि मेहमान अच्छी यादें लेकर जाएं। लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट, जिस पर पूरे देश को गर्व था, उसे अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए।
कांग्रेस आज देश के लिए बोझ बन चुकी है। दिल्ली में जो घटना घटित हुई उसके सहयोगी दलों ने भी खुलकर कांग्रेस की आलोचना करने का साहस दिखाया है। मैं विपक्ष के उन सभी साथियों का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने देश के गौरव और हित के साथ मजबूती से खड़े होने का निर्णय… pic.twitter.com/U0LzSFZ1xR — Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) February 22, 2026
मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मां को गाली दी
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की नफरत का जिक्र करते हुए कहा कि वे मोदी से इतनी चिढ़ते हैं कि उनकी कब्र खोदने की बात करते हैं और उनकी मां तक को गाली देने से नहीं कतराते। उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि हमें गाली दीजिए, हम सह लेंगे, लेकिन एआई समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, वह देश की मेहनत और सम्मान का आयोजन था। कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं और अब पूरा देश उनकी इस नीति की थू-थू कर रहा है।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन
मोदी का यह अंदाज क्या कहता है?
मोदी का यह अंदाज बताता है कि वे विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय गौरव के मुद्दों पर विपक्ष को भी दो फाड़ करने की कला में माहिर हैं। मेरठ की रैली से उन्होंने संदेश दिया कि कुर्सी की चाहत में देश की साख दांव पर लगाना जनता स्वीकार नहीं करेगी।
