Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर दान मामले में अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिमांड के दौरान कई अहम सबूत जुटाने का दावा

Ayodhya Ram Mandir Investigation: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने आरोपियों से कस्टडी के दौरान पूछताछ की। अयोध्या पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अहम सबूत बरामद किए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 16, 2026 | 09:12 AM

अयोध्या राम मंदिर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir Ramashankar Mishra: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। राम मंदिर में दान की कथित चोरी और गबन के मामले में जेल में बंद रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली गई है। अयोध्या पुलिस आज दोनों आरोपियों को 14 घंटे की कस्टडी में लेगी। संभावना है कि उन्हें जेल से अयोध्या रिजर्व पुलिस लाइन्स लाया जाएगा, जहां उनसे विस्तार से पूछताछ की गई।

बुधवार की सुबह 8 बजे आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को कस्टडी में लिया गया। अयोध्या पुलिस से पूछताछ लंबी चली। दोनों आरोपियों को रात 9 बजे वापस जेल में ले जाकर छोड़ा गया। पुलिस ने सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर मिश्रा दोनों के लिए अलग-अलग सवालों की लिस्ट बना रखी थी। दोनों आरोपियों से इसी आधार पर पूछताछ की गई।

रामाशंकर मिश्रा से पूछताछ के बाद अयोध्या पुलिस उसे किराए के मकान पर ले गई और वहां से पुलिस ने कुछ डॉक्यूमेंट्स बरामद किए। रामाशंकर के घर पर लगे CCTV का DVR को पुलिस ने अपने जब्त किया। रामाशंकर के पिता और भाई से भी पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस को उसके एक फोटोग्राफर दोस्त की भी जानकारी मिली, जिससे पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद रामाशंकर मिश्रा का कमरा सील कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO

सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन, 38 भवनों पर चलेगा बुलडोजर; रामपुर विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह

Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

रामाशंकर मिश्रा ने खोले कई राज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोप है कि रामाशंकर मिश्रा भी अनुकल्प मिश्रा के साथ मिला हुआ था। दोनों मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में रामाशंकर मिश्रा ने अपने सारे राज धीरे-धीरे खोल दिए। पुलिस पूछताछ में रामाशंकर ने कहा, ‘कभी नहीं सोचा था कि ये सब सामने आ जाएगा।’

आपको जानकारी दें, कि रामाशंकर मिश्रा के पास से 7 लाख 32 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए थे। कैश के अलावा उसके पास से चांदी के सिक्के और गहने भी पाए गए थे। अयोध्या पुलिस से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने भी जमीन में पैसे लगाए थे।

राम मंदिर में यात्री सेवा केंद्र का निरीक्षण

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेन्द्र दास ने राम मंदिर परिसर का दौरा किया। उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना और आरती की तथा यात्री सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।

Ayodhya, Uttar Pradesh: Ram Mandir Trust member Dinendra Das visited the Ram Mandir complex, offered prayers to Lord Ram, performed the aarti, and inspected the Yatri Seva Kendra (Video Source: Dinendra Das) pic.twitter.com/QjyQmuwSNl — IANS (@ians_india) July 16, 2026

सुभाष श्रीवास्तव के पास कुछ नहीं मिला

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पास से पुलिस को कुछ नहीं मिला। लेकिन उससे भी घंटों पूछताछ की गई। पुलिस कुछ तथ्यों को वैरिफाइ करने के लिए पूछताछ कर रही है। रामाशंकर मिश्रा की तरह अयोध्या पुलिस सुभाष श्रीवास्तव को भी उसके ठिकाने पर ले गई और उससे पूछताछ की।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है। वो मंदिर के नकदी गिनने के कामों की देखता था। रामाशंकर मिश्रा की जिम्मेदारी दान में मिले चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक ले जाना था। उसे 5 साल पहले उसे राम मंदिर में नौकरी पर रखा गया था। शुरुआत में वह राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की फोटो खींचकर पैसे कमाता था, बाद में उसे चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Ram mandir donation case police remand ramashankar mishra ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 09:12 AM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.