सवारियां बैठा रहा था ऑटो चालक, अचानक ऊपर पलट गया ट्रक, मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Mirzapur Road Accident Three Dead: सोनभद्र से राखड़ लादकर वाराणसी जा रहा हाइवा ट्रक अचानक एक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। उस वक्त ऑटो चालक सिकिया तिराहे के मोड़ के पास सवारियां बैठा रहा था।
mirzapur accident
मिर्ज़ापुर सड़क हादसा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सोनभद्र से राखड़ लादकर वाराणसी जा रहा हाइवा ट्रक अचानक एक ऑटो रिक्शा पर पलट गया

  • पुलिस ने क्रेन व बैकहो लोडर की सहायता से नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया

  • घायलों का ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है

Heavy Vehicle Falls on Auto Rickshaw: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राखड़ लदा हाइवा ट्रक एक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा नरायनपुर के सिकिया गांव के पास हुआ।

यहां सोनभद्र से राखड़ लादकर वाराणसी जा रहा हाइवा ट्रक अचानक एक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। उस वक्त ऑटो चालक सिकिया तिराहे के मोड़ के पास सवारियां बैठा रहा था। एकाएक हुए इस हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मचा गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

mirzapur accident
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाई समेत 5 लोगों की मौत

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन व बैकहो लोडर की सहायता से सभी बाहर निकलवाया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को वाराणसी स्थित बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया।

इस मामले में थानाध्यक्ष वैद्यनाथ के अनुसार, मृतकों में 52 वर्षीय मोहन राजभर, 25 वर्षीय अंजना और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

mirzapur accident
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 4 की मौत, 10 घायल, बस में मची चीख-पुकार

जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे के कारण सड़क पर भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पहले पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और ऑटो रिक्शा को हटाया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन और सड़क पर यातायात पुन: सुनिश्चित करने में पुलिस को करीब दो घंटे का समय लगा। इसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि घायलों का ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।