बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भीषड़ सड़क हादसा, दो सगे भाई समेत 5 लोगों की मौत

Barabanki Ambulance Accident Five Dead: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में दो भाइयों समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
Barabanki Ambulance Accident
पिकअप और एंबुलेंस की टक्कर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बाराबंकी में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस पर पिकअप में पीछे से एंबुलेंस टकराई

  • दो सगे भाई समेत 5 लोगों की मौत, शव लेकर जा रहे थे

Barabanki Purvanchal Expressway Accident: बाराबंकी में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से एंबुलेंस टकरा गई।

हादसे में दो भाइयों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग जयपुर से बंगाल जा रहे थे। एंबुलेंस में अजीजुल हक का शव भी रखा हुआ था।

हादसा एक्सप्रेस-वे के 53वें किलोमीटर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पिकअप में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग अंदर फंस गए।

दरवाजा तोड़कर निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के दरवाजे तोड़कर काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस की शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई

खबर अपडेट हो रही हैं...