मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 4 की मौत, 10 घायल, बस में मची चीख-पुकार

Moradabad Bus Accident: मुरादाबाद में शनिवार सुबह हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
Moradabad Bus Accident
ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर (सोर्स- सोशल मीड‍िया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को टक्कर मारी

  • हादसे में चार लोगों की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

  • रोडवेज बस छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी

Bus Tractor Trolley Accident: मुरादाबाद में शनिवार सुबह हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, ज‍िन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री उछलकर खिड़कियों से बाहर सड़क पर गिर गए। कुछ यात्री बस के अंदर सीटों के बीच फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया।

Moradabad Bus Accident
गंगा एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ी कार! एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, मह‍िला ही हालत गंभीर

छजलैट से मुरादाबाद आ रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। इसी दौरान जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर हरिद्वार हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री बस से बाहर सड़क पर जा गिरे, जबकि कुछ अंदर ही फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की।

मां और पांच साल के बेटे की भी मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में सदुपुरा गांव की अर्चना और उनका पांच साल का बेटा सुशांत शामिल हैं। दोनों मां-बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। अर्चना के पति जॉनमैसी भी हादसे में घायल हुए हैं।

इसके अलावा बिजनौर के लोकेंद्र और दीपिका चौहान की भी मौत हो गई। दीपिका सरकारी टीचर थीं। हादसे में कुल 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

ओवरटेक के चक्कर में गई चार लोगों की जान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Moradabad Bus Accident
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कंटेनर से टकराई स्लीपर बस, पांच यात्री घायल