कमिश्नरी पार्क में अनिश्चितकालीन धरने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे रवि, बोले- इंसाफ नहीं मिला तो जान दें दूंगा...

Yuva Shakti Dal: कमिश्नरी पार्क में युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि गौतम ने मांगें पूरी न होने पर 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
Meerut Protest Ravi Gautam Begins Hunger Strike Over Lalita Gautam Case and July
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि गौतम (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Meerut Ravi Gautam Hunger Strike: कमिश्नरी पार्क (चौधरी चरण सिंह पार्क) में पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि गौतम ने आज गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रवि गौतम ने 3 सितंबर से भूख हड़ताल का ऐलान पहले ही किया था। मांगें पूरी न होने पर आज सुबह से वह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

वहीं, धरना स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बता दें कि, ललिता गौतम हत्याकांड के बाद 8 जुलाई को हुए कलेक्ट्रेट बवाल और थप्पड़ कांड को लेकर रवि गौतम आंदोलन कर रहे हैं।

एसएसपी-पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग

रवि गौतम ने मांग की है कि तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे समेत अन्य पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त किया जाए। साथ ही 8 जुलाई के बवाल में दर्ज मुकदमे को वापस लेने और जेल गए 8 कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग भी शामिल है। रविवार को हुई दलित महापंचायत में प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। समय सीमा खत्म होने के बाद आज भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है।

Meerut Protest Ravi Gautam Begins Hunger Strike Over Lalita Gautam Case and July
राधारानी के परम भक्त रितेश्वर महाराज से मिले ब्रजेश पाठक, संत के सानिध्य में भक्ति में लीन दिखे डिप्टी सीएम

जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा

रवि गौतम ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। चाहे जान ही क्यों न चली जाए। धरने को शोषित क्रांति दल समेत कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। वहीं पुलिस ने धरना स्थल के आस-पास बैरिकेडिंग बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। मेरठ के तत्कालीन एसएसपी आईपीएस अविनाश पांडेय समेत अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। अविनाश पांडेय पर रवि गौतम और आंदोलनकारियों को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद शहर के कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया।

'युवा शक्ति दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारी 15 मई को अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण व हत्या के मामले में न्याय और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताया और आज से एडवोकेट रवि गौतम ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

Meerut Protest Ravi Gautam Begins Hunger Strike Over Lalita Gautam Case and July
BSP में बड़ा सियासी उलटफेर, मायावती ने आकाश आनंद को चुनावी तैयारियों से रखा दूर, कहा- वे अभी मैच्योर नहीं

8 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया था लाठी चार्ज

गौरतलब है कि गत 8 जुलाई को घटना के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया था। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाकर मार्ग खाली कराया था।

आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बंदी वाहन में घुसकर संगठन अध्यक्ष रवि गौतम को थप्पड़ जड़े थे। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

रविवार को आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए रवि गौतम ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com