दिलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मेरठ कला शक्ति महासंघ के सदस्य, कहा- माफी मांगे बेइज्जत करने वाले मंत्री

Daler Mehndi Controversy: कपिल शर्मा, रैपर बादशाह और अभिनेता राजपाल यादव समेत कई बड़ी हस्तियों ने मीका सिंह की बात का समर्थन किया। कलाकारों ने मांग की है कि मंत्री को माफी मांगनी चाहिए।
Daler Mehndi Meerut Kala Shakti Mahasangh
दिलेर मेहंदी के समर्थन में मेरठ कला शक्ति महासंघ(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई थी बदसलूकी

  • मेरठ कला शक्ति महासंघ ने कहा- कलाकार के साथ अपमानजनक व्यवहार अस्वीकार्य

  • ऐसी घटनाओं की रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग

Daler Mehndi Misbehavior Case: उत्तराखंड में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुई कथित बदसलूकी के संबंध में निष्पक्ष जांच एवं संबंधित मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर शनिवार को मेरठ कला शक्ति महासंघ के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर कथित रूप से हुई बदसलूकी से समस्त कलाकार समुदाय में रोष है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के साथ इस प्रकार का अपमानजनक व्यवहार कला, संस्कृति और समाज की गरिमा के विरुद्ध है, इसलिए हम सभी यह मांग करते है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

यदि जांच में संबंधित मंत्री का अनुचित व्यवहार प्रमाणित होता है, तो उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए। कलाकारों के सम्मान व सुरक्षा के हिसाब से उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए।

Daler Mehndi
दलेर मेहंदी(सोर्स: सोशल मीडिया)

दलेर मेहंदी के समर्थन में आये मीका सिंह

बता दें कि पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बीच स्टेज पर उन्हें टोक दिया और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। अब मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर मंत्री की भाषा पर सवाल खड़े किए है।

मीका सिंह ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'जिस प्रकार मंत्री जी ने मंच पर जो कहा वह बहुत असभ्य और अपमानजनक था। एक कलाकार परिस्थितियों की परवाह किए बिना सम्मान का हकदार होता है। मीका ने आगे लिखा, 'क्या किसी मंत्री को कलाकारों से इस तरह बात करनी चाहिए। यह कैसा व्यवहार है, कलाकार लोगों का मनोरंजन करने और अपने वादे पूरे करने के लिए कार्यक्रमों में आते हैं। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए, न कि किसी सार्वजनिक मंच पर उनका अपमान होना चाहिए।'

Daler Mehndi Meerut Kala Shakti Mahasangh
Daler Mehndi Controversy: सीएम धामी ने की दलेर मेहंदी से फोन पर बात, सुबोध उनियाल ने शुरू किया था विवाद

मंत्री ने लगाया दलेर मेहंदी पर ये आरोप

दरअसल, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में चल रहे ऐतिहासिक कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेहंदी को सरेआम फटकार लगा दी। मंत्री ने दलेर मेहंदी पर नशे में होने और लाइव परफॉर्मेंस के नाम पर दर्शकों को बेवकूफ बनाने का गंभीर आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में मंत्री के व्यवहार को लेकर भारी आक्रोश है।

घटना 18 अक्टूबर की रात की है, जब मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में दलेर मेहंदी को आमंत्रित किया गया था। चश्मदीदों के मुताबिक, दलेर मेहंदी जब मंच पर आए तो वह काफी असहज दिख रहे थे और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। जैसे ही उन्होंने गाना शुरू किया, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माइक संभाला और सिंगर के पास जाकर उन्हें सीधे टोक दिया। मंत्री ने गुस्से में कहा, "इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। आप यहां आकर बेवकूफ बना रहे हैं। आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, आप गाना क्या गाएंगे।"

मंत्री की इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद दलेर मेहंदी बिना परफॉर्मेंस दिए ही मंच छोड़कर चले गए। घटना के बाद सुबोध उनियाल ने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि सरकारी खजाने से इस कार्यक्रम के लिए करीब 35 से 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। उन्होंने दावा किया कि दलेर मेहंदी अत्यधिक शराब के नशे में थे, जिसके कारण वह खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे और केवल लिप-सिंकिंग कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि जनता के पैसे की बर्बादी और दर्शकों के साथ ऐसा धोखा वह बर्दाश्त नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने सिंगर को टोका।

Daler Mehndi Meerut Kala Shakti Mahasangh
बचपन से सीखा शास्त्रीय संगीत, बोलो ता रा रा से बने रातोंरात स्टार, दलेर मेहंदी ने ऐसे भांगड़ा को बनाया मशहूर

म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री दलेर मेहंदी के समर्थन में

दूसरी तरफ, इस दुर्व्यवहार के खिलाफ पूरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आई है। दलेर मेहंदी के छोटे भाई और मशहूर सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर मंत्री के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए इसे कलाकारों का अपमान बताया। मीका सिंह ने खुलासा किया कि दलेर मेहंदी हाल ही में एक बड़ी सर्जरी से गुजरे हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह मंच पर अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बीमार बुजुर्ग कलाकार के साथ ऐसा हिंसक और अपमानजनक व्यवहार किसी भी राजनेता को शोभा नहीं देता।

कपिल शर्मा, रैपर बादशाह और अभिनेता राजपाल यादव समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी मीका सिंह की बात का समर्थन किया है। कलाकारों ने मांग की है कि मंत्री को अपने इस अमर्यादित व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com