Daler Mehndi Net Worth: दलेर मेहंदी एक कॉन्सर्ट से कितने रुपये कमाते हैं, जानें उनकी फीस और करोड़ों की नेटवर्थ

Daler Mehndi Fees: दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी में लाइव शो को लेकर विवादों में हैं। सिंगर एक कॉन्सर्ट के लिए 35-40 लाख रुपये तक फीस लेते हैं, जबकि उनकी नेटवर्थ करीब 124 करोड़ रुपये बताई जाती है।
Daler Mehndi Net Worth
दलेर मेहंदी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलेर मेहंदी एक लाइव शो के लिए 35 से 40 लाख रुपये तक फीस लेते हैं।

  • उत्तराखंड के टिहरी में कुंजापुरी मेले के कार्यक्रम के लिए उन्हें 35 लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई।

  • MoneyMint की रिपोर्ट के अनुसार, दलेर मेहंदी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 124 करोड़ रुपये है।

Daler Mehndi Income: अपनी दमदार आवाज और धमाकेदार भांगड़ा गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाले सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में हैं। उत्तराखंड के नई टिहरी में मां कुंजापुरी मेले के दौरान हुए उनके लाइव शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और नशे में होने का आरोप लगाया। हालांकि, इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलेर मेहंदी एक लाइव शो या कॉन्सर्ट के लिए करीब 35 लाख से 40 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। टिहरी के कुंजापुरी मेले में उनके कार्यक्रम के लिए भी 35 लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। ANI से बातचीत में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी इसी रकम का जिक्र किया था। हालांकि, अलग-अलग कार्यक्रमों में कलाकार की फीस आयोजन, अवधि और अन्य शर्तों के आधार पर बदल सकती है।

कितनी है दलेर मेहंदी की नेटवर्थ

MoneyMint की रिपोर्ट के मुताबिक, दलेर मेहंदी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 124 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह किसी फिल्म के एक गाने के लिए लगभग 6 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। हालांकि, उनकी नेटवर्थ और फीस के इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Daler Mehndi Net Worth
कपिल शर्मा ने ऋषभ रिखीराम की तमन्ना भाटिया से की तुलना, जानें मजेदार कमेंट के पीछे की 5 वजहें

1995 में शुरू हुआ था सिंगिंग करियर

दलेर मेहंदी ने साल 1995 में अपने पहले म्यूजिक एल्बम 'बोलो तारा रा' से करियर की शुरुआत की थी। इस एल्बम ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद उन्होंने भांगड़ा और इंडी-पॉप संगीत को नई पहचान दिलाई। उनका गाना 'तुनक तुनक तुन' देश ही नहीं, विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हुआ। दलेर मेहंदी के हिट गानों में 'हो जाएगी बल्ले बल्ले', 'दर्दी रब रब' और 'ना ना ना ना रे' जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।

विवाद पर किसने किया समर्थन और किसने उठाए सवाल

टिहरी में हुए कार्यक्रम के बाद सिंगर मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया। मीका ने कहा कि दलेर शराब नहीं पीते हैं और अगर कोई यह साबित कर दे, तो वह गाना छोड़ देंगे। कपिल शर्मा, शान, अनुपम खेर और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों के समर्थन की भी चर्चा हुई। वहीं, सिंगर सोना महापात्रा ने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली के एक सूफी फेस्टिवल में उनके प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी वह ठीक से गा नहीं पा रहे थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com