बॉलीवुड को मिलने जा रही है एक नई हीरोइन, साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी रखेगी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम

Kriti Shetty: साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी जल्द ही रोमांटिक फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन विधि घोड़ागांवकर करेंगी, जबकि अभिषेक एस व्यास इसे प्रोड्यूस करेंगे।
Kriti Shetty Bollywood Debut
कृति शेट्टी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Kriti Shetty Bollywood Debut: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कृति शेट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कृति शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक रोमांटिक लव स्टोरी से जुड़ी फिल्म को लेकर काम कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस लव स्टोरी फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू हो सकती है। इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से कृति शेट्टी बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है।

रोमांटिक फिल्म से करेगी डेब्यू

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि कृति शेट्टी की अपकमिंग फिल्म एक लव स्टोरी होगी और मेकर्स इसे इस साली शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि कहानी क्या होगी और बाकी कास्ट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी मिली नहीं है। लेकिन ये उम्मीद की जा रही है कि हिंदी फिल्म लवर्स के सामने कृति को एक नए अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म के टाइटल और अन्य जानकारियों के बारे में अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है।

विधि घोड़ागांवकर करेंगी कृति शेट्टी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का निर्देशन

सूत्र ने आगे बताया है कि फिल्म का निर्देशन विधि घोड़ागांवकर करेंगी, जिन्होंने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ 17 साल तक काम किया है। फिल्ममेकर के साथ उनके लंबे जुड़ाव से इस प्रोजेक्ट में एक दिलचस्प नज़रिया आने की उम्मीद है, क्योंकि वह इस रोमांटिक फिल्म के लिए डायरेक्टर की कुर्सी संभाल रही हैं। फिल्म को अभिषेक एस व्यास AVS स्टूडियोज़ के बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे।

Kriti Shetty Bollywood Debut
तापसी पन्नू थीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रणवीर सिंह करते थे कॉपीराइटिंग, जानें बॉलीवुड सितारों की पहली नौकरी

उप्पेना से मिली कृति शेट्टी को पहचान

कृति शेट्टी को तेलुगु फिल्म उप्पेना से खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। कृति को आखिरी बार विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी में प्रदीप रंगनाथन और एसजे सूर्या के साथ देखा गया था। इसके अलावा उनकी मल्टी-लिंगुअल फिल्म जीनी भी पाइपलाइन में है, जिसमें जयम रवि, वामिका गब्बी और कल्याणी प्रियदर्शन जैसे कलाकार शामिल हैं। अब कृति शेट्टी के संभावित बॉलीवुड डेब्यू को लेकर प्रशंसकों की नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। फिल्म की कास्ट, टाइटल और शूटिंग शेड्यूल सामने आने के बाद इस प्रोजेक्ट की तस्वीर और साफ हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com