हाईस्कूल से ग्रेजुएट और ITI युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मेरठ में 10 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Meerut News: मेरठ के सरधना में जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें 50 से अधिक कंपनियां 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी। युवाओं को 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन की नौकरी का अवसर मिलेगा।
Meerut Job Fair: Over 10,000 Vacancies Across 50 Companies
रोजगार मेला(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Meerut Job Fair 2026: जो युवा नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए अच्छी खबर है। मेरठ में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस मेले में लगभग 50 से अधिक कम्पनियां 10 हजार से ज्यादा रिक्त पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। युवाओं को अधिकतम 35 हजार रूपये वेतन प्रतिमाह तक की नौकरियां मिल सकती हैं।

बता दें कि मेरठ जिले के सरधना विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के प्रयासों से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में हजारों युवाओं को नौकरी मिल सकती है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी भी की गई है। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में स्थित विनायक विद्यापीठ डिग्री कालेज में बड़ा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

10 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती

मेले में लगभग 10 हजार खाली पदों पर भर्ती होगी। विशेष रूप से अलग-अलग सेक्टर में जॉब करने का अवसर युवाओं को मिल सकता है। युवाओं को अपने अपडेटेड रेज्यूमे के साथ आना होगा। युवा एक से अधिक कम्पनियों में भी इंटरव्यू दे सकते है। उन्होंने बताया कि युवाओं के स्किल और योग्यता के आधार पर विभिन्न प्रकार की नौकरियां यहां पा सकते है।

Meerut Job Fair: Over 10,000 Vacancies Across 50 Companies
मेरठ के अविका होटल में लगी भीषण आग; कई वाहन जलकर खाक, बैंक तक पहुंचीं लपटें

उन्होंने बताया कि न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल है, वहीं अधिकतम योग्यता बारहवीं से लेकर ग्रेजुएट, बीबीए, बीसीए, एमबीए समेत आईटीआई और अन्य तकनीकी दक्षता प्राप्त युवाओं के लिए भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मेडिकल और फार्मा क्षेत्र, रिटेल सेक्टर, मार्केटिंग से संबंधित, बैंकिंग एवं बीमा सेक्टर की कम्पनी के अलावा एफ एमसीजी समेत, आईटी सेक्टर की अलग अलग क्षेत्र की कम्पनियों में भी नौकरी का अवसर युवाओं को मिलने जा रहा है।

पद के आधार पर मिलेगी नौकरी

अलग-अलग फील्ड के शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर पद इस जॉब फेयर में रहेंगे। जो भी युवा इस रोजगार मेले में आकर अपने लिए नौकरी का चयन करके इंटरव्यू देना चाहते हैं, उनका रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.In पर पंजीकरण होना आवश्यक है। वहीं, रोजगार मेले में आकर भी ऐसे युवा जिनका अभी तक रोजगार संगम पर पंजीकरण नहीं है, वे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है। इस मेले में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com