सीएम योगी ने औद्योगिक क्रांति को दी नई रफ्तार, मेरठ में ₹2,913 करोड़ की परियोजना का किया शिलान्यास

Meerut Ball Corporation ₹2900 Crore Investment: सीएम योगी ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में वैश्विक दिग्गज 'बॉल कॉर्पोरेशन' की नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का शिलान्यास किया।
Meerut Ball Corporation Project
मेरठ बॉल कॉर्पोरेशन प्रोजेक्ट(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मेरठ में ₹2,900 करोड़ से अधिक निवेश से लगेगी बॉल कॉर्पोरेशन की विश्वस्तरीय एल्युमिनियम बेवरेज कैन इकाई

  • साढ़े नौ वर्षों में यूपी ने लगाई लंबी छलांग, फैक्ट्रियों की संख्या 14,000 से बढ़कर 35,000 के पार

  • मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट उत्पादन में देश का सिरमौर बना उत्तर प्रदेश

New Aluminium Beverage Can Manufacturing Plant: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में वैश्विक दिग्गज 'बॉल कॉर्पोरेशन' की नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का शिलान्यास किया। ₹2,900 करोड़ से अधिक के भारी-भरकम निवेश से स्थापित होने जा रही एल्युमिनियम बेवरेज कैन की इस विश्वस्तरीय इकाई के भूमिपूजन अवसर पर मुख्यमंत्री ने बॉल कॉर्पोरेशन की पूरी टीम का आभार जताया। सीएम ने कहा कि यह प्लांट 'आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' और 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

Meerut Ball Corporation Project
मेरठ बॉल कॉर्पोरेशन प्रोजेक्ट(सोर्स: नवभारत लाइव)

उत्तर प्रदेश के प्रति बढ़ रहा वैश्विक विश्वास

सीएम योगी ने प्रदेश में आ रहे निवेश की निरंतरता का उल्लेख करते हुए कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले सीएनएच इंडस्ट्रियल के ₹1,200 करोड़ से अधिक के नए प्लांट का भूमिपूजन हुआ, दो दिन पूर्व ताइवान की क्रिएटिव सेंसर के साथ ₹1,100 करोड़ से अधिक के निवेश पर सार्थक संवाद हुआ और आज मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन का शिलान्यास हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के प्रति बढ़ते वैश्विक विश्वास का जीवंत प्रमाण है।

Meerut Ball Corporation Project
मेरठ बॉल कॉर्पोरेशन प्रोजेक्ट(सोर्स: नवभारत लाइव)

एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनता मेरठ

मेरठ के औद्योगिक कायाकल्प पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए एक 'एंकर यूनिट' के रूप में कार्य करेगी, जिससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही स्थानीय एमएसएमई, पैकेजिंग सप्लायर्स, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और रीसाइक्लिंग पार्टनर्स के लिए भी व्यापार के नए द्वार खुलेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि ओडीओपी स्पोर्ट्स गुड्स के लिए विश्व प्रसिद्ध मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण भी हो रहा है और अब स्पोर्ट्स व पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ मेरठ एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है।

Meerut Ball Corporation Project
टैबलेट वितरण गोरखपुर: सीएम योगी ने युवाओं से कहा तीन घंटे अपने लक्ष्य को दें समय, आर्यवर्धन का भी किया जिक्र

मेरठ से वैश्विक बाजार की पहुंच होगी आसान

बॉल कॉर्पोरेशन द्वारा मेरठ के चयन को अत्यंत दूरदर्शी निर्णय बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-एनसीआर व 25,000 हेक्टेयर के यीडा क्षेत्र, जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की निकटता तथा ईस्टर्न व वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पहुंच मेरठ को तेज, निर्बाध और वर्ल्ड-क्लास मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज भारत में सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, एनर्जी ड्रिंक्स और रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए मेरठ की यह लोकेशन बॉल कॉर्पोरेशन को अपने ग्राहकों और फिलिंग सुविधाओं के निकट रहकर पूरे भारत व वैश्विक बाजार में अपने बिजनेस को तेजी से विस्तार देने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही यीडा क्षेत्र में सिंगापुर, जापान और ताइवान सिटी के माध्यम से वैश्विक कंपनियों, उनकी आधुनिक तकनीक और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को प्रदेश में आमंत्रित किया जा रहा है।

Meerut Ball Corporation Project
मेरठ बॉल कॉर्पोरेशन प्रोजेक्ट(सोर्स: नवभारत लाइव)

विश्वसनीय पार्टनर की तरह साथ खड़ी रहेगी सरकार

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने बॉल कॉर्पोरेशन से आग्रह किया कि वे स्थानीय एमएसएमई से सोर्सिंग बढ़ाएं, हमारे इंडस्ट्री-रेडी वर्कफोर्स के लिए स्किल डेवलपमेंट में सहयोग करें और अधिकृत रीसाइक्लिंग पार्टनर्स के साथ सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग को नई ऊंचाई दें। उन्होंने कंपनी को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके पूरे प्रोजेक्ट लाइफ साइकिल में एक विश्वसनीय पार्टनर की तरह साथ खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर बॉल कॉर्पोरेशन के सीएफओ (ईएमईए) फिल हॉकेन, डायरेक्टर अजीत शर्मा सहित शासन स्तर के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Meerut Ball Corporation Project
557वें प्रकाश पर्व पर सीएम योगी बोले, सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा रहने तक भारत का कोई बाल बांका नहीं कर सकता