Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेंटर-स्टेट विवादों पर मायावती का हमला, सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा की वकालत

मायावती ने खास तौर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के बच्चों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि इन वर्गों के बच्चों को IT और स्किल आधारित क्षेत्रों में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 19, 2025 | 12:43 PM

बीएसपी प्रमुख मायावती (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच चल रहे राजनीतिक विवादों को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। शनिवार यानी 19 अप्रैल को उन्होंने जनगणना, नई शिक्षा नीति और भाषा थोपे जाने जैसे मुद्दों पर हो रहे मतभेदों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि यह देश और जनता दोनों के हितों के लिए नुकसानदायक है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राजनीतिक लाभ के लिए केंद्र और राज्यों के बीच जनगणना, लोकसभा सीटों के पुनः आवंटन, नई शिक्षा नीति और भाषा थोपने जैसे विवादों का उपयोग किया जाना स्वाभाविक रूप से जनहित और राष्ट्रीय हितों को प्रभावित करता है। अच्छा शासन वही है जो पूरे देश को संविधान के अनुसार साथ लेकर चले।”

दलित और वंचित बच्चों के लिए अंग्रेजी शिक्षा जरूरी

मायावती ने खास तौर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के बच्चों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि इन वर्गों के बच्चों को IT और स्किल आधारित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लिखा, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दलित, आदिवासी और गरीब वर्ग के बच्चे बिना अंग्रेजी ज्ञान के कैसे IT और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ पाएंगे, इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। भाषा के प्रति नफरत रखना अनुचित है।”

पार्टी संगठन को लेकर बैठक, पश्चिम और दक्षिण भारत पर फोकस

BSP सुप्रीमो ने दिल्ली में हुई एक समीक्षा बैठक की जानकारी भी दी, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में पार्टी संगठन को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से पार्टी के विस्तार में जुटने का संकल्प लिया है।

दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर चिंता

मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगरा में दलित बारात पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों और दलितों पर बढ़ते अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं। BSP शासन के दौरान हमेशा पीड़ितों के साथ न्याय हुआ, लेकिन अब हालात बेहद खराब हैं।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने लिखा, “आगरा में एक दलित बारात पर जातिवादी और सामंती तत्वों द्वारा हमला किया गया। यह घटना बेहद शर्मनाक है और प्रदेश के कई ज़िलों में गरीबों और दलितों पर हो रहे अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।”

Mayawati attacks center state disputes advocates english education in government schools

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 12:43 PM

Topics:  

  • BSP
  • Mayawati
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

UP Police SI Vacancy को लेकर मचा बवाल, ऐज लिमिट में 3 साल की छूट को लेकर विवाद

2

UP के इस छोटे से गांव से है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का खास रिश्ते, मानते हैं दूसरा घर

3

पूजा पाल पर एक्शन का 2027 से कनेक्शन, सपा को सेफ जोन में ले जा रहे अखिलेश

4

UP News: जवान की पिटाई पर एक्शन-ए-NHAI…टोल प्लाजा पर ठोका 20 लाख का जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.