वाराणसी में तीन दिन बिताएंगे मॉरीशस के PM रामगुलाम, मोदी भी करेंगे दौरा, गंगा आरती में होंगे शामिल
UP News: पीएम नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे, जहां वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात कर भारत-मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नवीनचंद्र रामगुलाम (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, जहां वो मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10 से 12 सितंबर तक वाराणसी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह उनके वर्तमान कार्यकाल में भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जिसका मकसद भारत-मॉरीशस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम 10 सितंबर यानी कल शाम को वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजनों के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
पीएम मोदी के साथ अहम बैठक
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने जानकारी दी कि 11 सितंबर को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचेंगे। उनका करीब 4 घंटे का कार्यक्रम होगा। वे मॉरीशस पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उसी दिन शाम को मॉरीशस के प्रधानमंत्री वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होंगे। साथ ही वो काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। राजलिंगम ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री 12 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। वाराणसी के बाद वे अयोध्या के लिए रवाना होंगे। जहां वो राम मंदिर जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री भगवान नहीं… छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, कहा- मजाक लोकतंत्र का हिस्सा
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की 8 दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वो 9 सितंबर को मुंबई पहुंचे। इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का भारत की राजकीय यात्रा पर मुंबई आगमन पर हार्दिक स्वागत है।”
यह भी पढ़ें: दुनिया नेपाल में उलझी रही, इधर इजराइल ने शुरू कर दी नई जंग, इस देश में की स्ट्राइक- VIDEO
आयोध्या में करेंगे राम लला के दर्शन
यह उनके वर्तमान कार्यकाल में भारत की उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। वाराणसी और अयोध्या के बाद, वे 13-14 सितंबर को देहरादून और 15 सितंबर को तिरुपति की यात्रा करेंगे। 16 सितंबर को दिल्ली में वे राजघाट और सदा सर्वदा अटल समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, नए संसद भवन का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-मॉरीशस की उन्नत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। उनके इस दौरे का मकसद भारत के साथ रिश्ते मजबूत करना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
