बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, आधा दर्जन लोगों पर घेरकर मारपीट का आरोप

Banke Bihari Temple Crime News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास करीब 6 लोगों पर सेवायत रसिक राज गोस्वामी से मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Vrindavan: Priest Allegedly Assaulted Near Banke Bihari Temple, Sharp Weapon Attack Alleged
रसिक राज गोस्वामी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Assault At Vrindavan Banke Bihari Temple: विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर के समीप एक सेवायत के साथ सरेशाम मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित सेवायत रसिक राज गोस्वामी ने एक नामजद व्यक्ति समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान खींचतान में उनके गले से सोने की चेन गायब होने का आरोप भी लगाया गया है।

गौतमपाड़ा स्थित पार्किंग के पास हुआ हमला

सेवायत रसिक राज गोस्वामी ने बताया कि वह शाम करीब सात बजे अपने जीजमानों को गौतमपाड़ा स्थित पार्किंग तक छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि देखते ही देखते उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ अभद्रता की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके गाल पर चोट आई।

Vrindavan: Priest Allegedly Assaulted Near Banke Bihari Temple, Sharp Weapon Attack Alleged
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, आस्था और न्याय की अगली दिशा पर टिकी निगाहें

पुलिस कर रही मामलें की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सेवायत का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की संभावना है, जिससे घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट और खींचतान के दौरान उनके गले में पहनी सोने की चेन गायब हो गई। पुलिस अब इस आरोप की भी जांच कर रही है। मामले में नामजद व्यक्ति समेत अन्य आरोपितों की भूमिका को लेकर पुलिस तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Vrindavan: Priest Allegedly Assaulted Near Banke Bihari Temple, Sharp Weapon Attack Alleged
स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दो टूक जवाब, कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

मंदिर क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी की जरूरत

बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र वृंदावन का सबसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर के आसपास की गलियों और बाजारों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सरेशाम मारपीट की घटना सामने आने से सुरक्षा और पुलिस निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त और निगरानी की जरूरत है, ताकि किसी भी विवाद को समय रहते रोका जा सके। खासकर शाम के समय जब मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है, उस दौरान पुलिस की मौजूदगी और प्रभावी निगरानी बेहद जरूरी मानी जाती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। चिकित्सीय रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविकता सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद सेवायत और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com