वृंदावन में दर्दनाक हादसा! बांके बिहारी मंदिर परिसर में अचानक अचेत हुई श्रद्धालु, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Vrindavan News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद दिल्ली की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत हो गई। दर्शन के बाद गेट नंबर 4 पर हुई घटना। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव लेकर लौटे।
Banke Bihari Temple Devotee Death
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद दिल्ली की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौतसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Banke Bihari Temple Devotee Death: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने आई दिल्ली की एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान दिल्ली के 118, मधुवन कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय शालिनी सिक्का के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शालिनी सिक्का बुधवार को बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आईं थीं। दर्शन करने के बाद जैसे ही वह मंदिर के गेट नंबर 4 के समीप पहुंचीं, अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

घटना के तुरंत बाद पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर में तैनात मेडिकल टीम ने महिला की जांच की। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल वृंदावन मंदिर के 100 शौशैय्या अस्पताल भिजवाया गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर विनीत यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 4 से एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

दिल्ली की निवासी है मृतक महिला

उनकी पहचान दिल्ली निवासी शालिनी सिक्का के रूप में हुई है। डॉक्टर यादव ने आगे कहा कि मौत के असली कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाता, लेकिन उनके साथ आए लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ दिल्ली ले गए।

ड्राइवर और केयरटेकर के साथ आई थी वृंदावन

बताया जा रहा है कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आई मृतका शालिनी सिक्का दिल्ली में अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके साथ उनके ड्राइवर और केयरटेकर वृंदावन आए थे। मृतका का एक भाई भी है। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद साथ आए केयरटेकरों ने महिला के भाई को फोन पर हादसे की सूचना दी। इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन व केयरटेकर शव को वापस दिल्ली ले गए।

Banke Bihari Temple Devotee Death
Navbharat Exclusive: आगरा में गोदाम निर्माण में करोड़ों की धांधली, कहीं खिड़की गायब तो कहीं बीम कमजोर

बता दें, उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दुनियाभर से श्रद्धालू दर्शन करने आते हैं। यहां सालभर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। दिल्ली पास होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालू आते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com